स्थानीय समाचार
Trending

लहलहे–लेस्लीगंज सड़क जर्जर,करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल,जल्द मरम्मत करें बिभाग-विवेका

Palamu News

Views: 29
0 0
Read Time:3 Minute, 59 Second

संवाददाता: अनुज तिवारी,

लेस्लीगंज (पलामू): लहलहे मोड़ से लेस्लीगंज–पांकी मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क की कालीकरण परत कई जगहों पर उखड़ गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लहलहे, सिंदुरिया, झाबर, गोपालगंज से लेकर लेस्लीगंज तक सड़क की हालत बदतर बनी हुई है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

 

 

 

 

 

 

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर हाइवा, ट्रक समेत भारी मालवाहक वाहनों का लगातार परिचालन हो रहा है। भारी वाहनों के दबाव के कारण सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही है। लोगों ने विभागीय जांच कराकर क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

लहलहे निवासी एवं पलामू जिला कांग्रेस के महासचिव सह इंटक के प्रदेश सचिव विवेका त्रिपाठी ने कहा कि सड़क पर बढ़ते भारी वाहनों के दबाव से स्थिति गंभीर होती जा रही है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, तो यह मार्ग पूरी तरह अनुपयोगी हो सकता है। उन्होंने उपायुक्त पलामू और पथ निर्माण विभाग से शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

रिकॉर्ड में पूरी, जमीन पर अधूरी!

बताया जाता है कि लहलहे मोड़ से लेस्लीगंज–पांकी सड़क के 11.69 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए वर्ष 2018-19 में करीब 47.78 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। वहीं 2021-22 में इस परियोजना को 100% पूर्ण दिखाया गया है। इसके बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना वैकल्पिक सड़क बनाए एनएच-39 पर टोल वसूली शुरू होने से भारी वाहनों का दबाव इस ग्रामीण सड़क पर बढ़ गया है। बस, हाइवा और ट्रकों की आवाजाही ने सड़क को पूरी तरह खराब कर दिया है।

लहलहे–लेस्लीगंज सड़क जर्जर,करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल,जल्द मरम्मत करें बिभाग-विवेका

जिम्मेदारी तय करने की मांग

विवेका त्रिपाठी ने कहा कि सरकारी धन से बनी सड़क की देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता, क्षतिग्रस्त हिस्सों और भारी वाहनों के दबाव की जांच कर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की।

इस मांग को लेकर अमित तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, विष्णु तिवारी, प्रवीण तिवारी, सुभाष तिवारी, रविंद्र नाथ तिवारी, जितेंद्र चंद्रवंशी, अनूप तिवारी, रिंकू चौधरी, आलमगीर खान, दिनेश पासवान, सतीश तिवारी, सोहराब अंसारी, सोनू कुमार, छोटू तिवारी, अविनाश तिवारी तथा जदयू नेता प्रवीण तिवारी सहित कई लोगों ने जिला प्रशासन और विभाग से अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

Loading

लहलहे–लेस्लीगंज सड़क जर्जर,करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल,जल्द मरम्मत करें बिभाग-विवेका

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button