स्थानीय समाचार

पाकुड़:शुक्रवार को आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए उपायुक्त, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पाकुड़:शुक्रवार को आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए उपायुक्त, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पाकुड़। आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं निष्पादन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर गंभीरता से सुनीं तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी शिकायतों की जांच कराते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान आपूर्ति विभाग, सड़क निर्माण, बैंकिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना, जाहेरस्थान सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं।

शिकायतें सुनने के पश्चात उपायुक्त मनीष कुमार ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की प्रतिपुष्टि एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की देरी न हो।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button