
रिपोर्टर: श्रद्धानंद कुमार,
रांची। वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर राजधानी रांची में एक भव्य वॉकथॉन (जागरूकता पदयात्रा) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यह कार्यक्रम वन विभाग एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक मनाए जा रहे वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करना है। वॉकथॉन के माध्यम से लोगों को प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा की शुरुआत सिरमटोली चौक से होगी। इसके बाद प्रतिभागी अरगोड़ा, बिरसा चौक और हिनू होते हुए पुनः सिरमटोली चौक पहुंचेंगे, जहां वॉकथॉन का समापन होगा।
आयोजकों द्वारा प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई है, ताकि लोग पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग ले सकें।
![]()




