Views: 107
0 0
बाल श्रम उन्मूलन को लेकर डीसी की अध्यक्षता में टास्क...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बाल श्रम उन्मूलन को लेकर डीसी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

ढाबा,लाइन होटल,ईंट भट्ठा,गैरेज, वाशिंग सेंटर आदि में छापेमारी चलाने का निर्देश पलामू उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को बाल श्रम उन्मुलन को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी।समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक एतवारी महतो से विगत वर्षों में श्रम उन्मुलन को…

बाल श्रम उन्मूलन को लेकर डीसी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
Read Time:4 Minute, 49 Second
बाल श्रम उन्मूलन को लेकर डीसी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

ढाबा,लाइन होटल,ईंट भट्ठा,गैरेज, वाशिंग सेंटर आदि में छापेमारी चलाने का निर्देश

पलामू उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को बाल श्रम उन्मुलन को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी।समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक एतवारी महतो से विगत वर्षों में श्रम उन्मुलन को लेकर किये गये कार्यो की जानकारी ली।बैठक में उपायुक्त ने जून माह में होने वाले छापेमारी को औचक रूप से किये जाने को लेकर निर्देशित किया।इस दौरान ढाबा,लाइन होटल,ईंट भट्ठा,गैरेज,वाशिंग सेंटर आदि में छापेमारी चलाने हेतु निर्देशित किया गया।उन्होंने कहा कि विमुक्त बाल श्रमिकों को सीडब्लूसी के समझ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

उपायुक्त ने निर्देशित किया कि जो नियोजक अपने प्रतिष्ठान में 14 वर्ष के कम उम्र के बाल श्रमिक को नियोजित करते है,उनके विरूद्ध बाल एवं अल्प व्यस्क श्रमिक (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए 20,000-20,000 रूपये प्रति बाल श्रमिक जुर्माना के रूप वसूली किया जाय।वहीं विमुक्त बाल श्रमिक की ट्रैकिंग तथा पुर्नवासन के लिये मानक कार्य पद्धति के अनुसार कार्य किये जाने का निदेश दिया।इस दौरान पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बच्चों के नामांकन के दौरान बच्चों की बौद्धिक क्षमता के अनुरूप संबंधित कक्षा में नामांकन करने से संबंधित विषय को रेखांकित किया।

बाल श्रम को लेकर जिन नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है उन सभी को भी जल्द से जल्द निष्पादन करने को लेकर उपायुक्त ने संबंधितों को निर्देशित किया।उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ऐसों सभी चिन्हित बच्चों के लिये विशेष रूप से शिक्षा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।वहीं बाल श्रमिक से मुक्त हुए बच्चों का 15 दिनों के भीतर उनके अद्यतन स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया गया।इसी तरह उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम को बाल श्रम उन्मूलन विषय पर रिल्स वे अन्य माध्यमों से समाज में जागरूकता कराने हेतु निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने लोगों से श्रम उन्मूलन अभियान को सफल बनाने की अपील की,कहीं भी बाल श्रम होते देखे तो जिला प्रशासन को सूचना देने की अपील

जिले के उपायुक्त ने आमजनों से भी जिले को बाल श्रम से मुक्त करने को लेकर सहयोग करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि यदि आपको होटलों,ढाबों,ईंट भट्टों या अन्य स्थानों पर कहीं भी कोई बाल श्रम उन्मूलन होता दिखे तो डीसी पलामू के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सूचना दे सकते हैं साथ ही पलामू के चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं राज्य हेल्पलाइन नंबर 18003456526 पर भी सूचना दी जा सकती है।

बैठक में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि, श्रम अधीक्षक एतवारी महतो,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान,जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश,प्रभारी जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य समेत अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports