Views: 111
0 0
पलामू टाइगर रिजर्व के गारू में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ने वालों पर वन विभाग की कार्रवाई,तेंदूपत्ता किया गया जप्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पलामू टाइगर रिजर्व के गारू में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ने वालों पर वन विभाग की कार्रवाई,तेंदूपत्ता किया गया जप्त

संवाददाता अनुज तिवारी गारु/पलामू:- पलामू टाइगर रिजर्व के दक्षिणी वन प्रमंडल अंतर्गत गारू पूर्वी रेंज के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से तेंदूपत्ता तोड़े जाने की सूचना पर वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। गारू पूर्वी रेंज के रेंजर उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में बुधवार को चलाए गए छापामारी अभियान में बड़ी मात्रा…

पलामू टाइगर रिजर्व के गारू में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ने वालों पर वन विभाग की कार्रवाई,तेंदूपत्ता किया गया जप्त
Read Time:2 Minute, 14 Second
पलामू टाइगर रिजर्व के गारू में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ने वालों पर वन विभाग की कार्रवाई,तेंदूपत्ता किया गया जप्त

संवाददाता अनुज तिवारी

गारु/पलामू:- पलामू टाइगर रिजर्व के दक्षिणी वन प्रमंडल अंतर्गत गारू पूर्वी रेंज के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से तेंदूपत्ता तोड़े जाने की सूचना पर वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

गारू पूर्वी रेंज के रेंजर उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में बुधवार को चलाए गए छापामारी अभियान में बड़ी मात्रा में अवैध तेंदूपत्ता जब्त किया गया है।वन विभाग को सूचना मिली थी कि लातेहार डाल्टनगंज के कुछ वन माफिया गुपचुप तरीके से गारू रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में तेंदूपत्ता तुड़वाकर संग्रह किए हैं।

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने अलग-अलग इलाकों से अवैध रूप से तोड़ा गया तेंदूपत्ता जब्त किया। जब्ती के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, लेकिन अवैध रूप से तेंदूपत संग्रह किए वन माफिया की पहचान की जा रही है। रेंजर उमेश कुमार दुबे ने कहा कि रिजर्व वन क्षेत्र में किसी भी तरह की वन उत्पादों की कटाई या संग्रहण पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ वन माफिया ने वन अधिनियम का उल्लंघन कर तेंदूपत्ता तोड़ने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और वन अधिनियम धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगल की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आगे भी इस तरह के अवैध कार्यों के विरुद्ध सघन अभियान जारी रहेगा।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed