गढ़वा: उपायुक्त ने EVM वेयरहाउस और निबंधन कार्यालय का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

गढ़वा: उपायुक्त ने EVM वेयरहाउस और निबंधन कार्यालय का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
Views: 226
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second
गढ़वा: उपायुक्त ने EVM वेयरहाउस और निबंधन कार्यालय का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

*पुराना समाहरणालय भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का भी किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश कुमार ने जिला मुख्यालय (पुराने समाहरणालय परिसर) में स्थित EVM वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि की उपस्थिति में वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम का रख-रखाव समेत अन्य बिंदुओं का जायजा लिया गया।


निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम का रख-रखाव समेत अन्य चीजें संतोषजनक एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पाए गए। इस दौरान उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमेरा, अग्निशामक समेत अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की। जांच में सीसीटीवी, अग्निशामक व्यवस्था समेत अन्य क्रियान्वित पाए गए।

मौके पर प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मियों से भी उपायुक्त ने विभिन्न प्रकार की जानकारी लेते हुए पूरी तरह से सक्रिय होकर कर्तव्यों के निर्वहन का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि समेत उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री यादव द्वारा पुराने समाहरणालय भवन परिसर का भी निरीक्षण किया गया एवं उनमें संचालित किये जा रहे विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रधान को कार्यालय परिसर में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में निबंधन कार्यालय गढ़वा का भी निरीक्षण किया गया, जिसकी स्थिति काफी जर्जर अवस्था में पाई गई। उपायुक्त द्वारा निबंधन कार्यालय गढ़वा को अनुमंडल परिसर गढ़वा में निर्मित भवन में शीघ्र ही शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment