Views: 281
0 0
कोटालपोखर: सरकारी कार्य में बाधा और दुर्व्यवहार के आरोप में वरुण जायसवाल जेल भेजा गया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

कोटालपोखर: सरकारी कार्य में बाधा और दुर्व्यवहार के आरोप में वरुण जायसवाल जेल भेजा गया

कोटालपोखर। कोटालपोखर थाना पुलिस ने बुधवार को सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी पदाधिकारी से दुर्व्यवहार करने के आरोप में कोटालपोखर निवासी वरुण जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला साहिबगंज जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ हुई बदतमीजी से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, कोटालपोखर थाना में दर्ज कांड संख्या…

कोटालपोखर: सरकारी कार्य में बाधा और दुर्व्यवहार के आरोप में वरुण जायसवाल जेल भेजा गया
Read Time:2 Minute, 19 Second
कोटालपोखर: सरकारी कार्य में बाधा और दुर्व्यवहार के आरोप में वरुण जायसवाल जेल भेजा गया

कोटालपोखर। कोटालपोखर थाना पुलिस ने बुधवार को सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी पदाधिकारी से दुर्व्यवहार करने के आरोप में कोटालपोखर निवासी वरुण जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मामला साहिबगंज जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ हुई बदतमीजी से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, कोटालपोखर थाना में दर्ज कांड संख्या 57/25 के तहत वरुण जायसवाल को मुख्य आरोपी बनाया गया था। वह स्वर्गीय विष्णु दयाल जायसवाल का पुत्र है और कोटालपोखर गनी चौक का निवासी है।

वरुण जायसवाल को साहिबगंज पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर पूछताछ के बाद, बुधवार को अनुमंडल अस्पताल राजमहल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर राजमहल जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरुण पर पहले से भी ब्लैकमेलिंग और जबरन पैसे वसूली के कई आरोप दर्ज हैं। वह कथित रूप से एक ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट का हिस्सा है, जिसमें उसके कई अन्य साथी भी शामिल हैं, जो पुलिस के रडार पर हैं। पूछताछ के दौरान वरुण के व्हाट्सएप चैट्स और वीडियो क्लिप्स की भी जांच की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, जो अश्लील या संवेदनशील फोटो व वीडियो बनाकर पीड़ितों को ब्लैकमेल करते थे। मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Loading

कोटालपोखर: सरकारी कार्य में बाधा और दुर्व्यवहार के आरोप में वरुण जायसवाल जेल भेजा गया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports