लातेहार में एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन, 44 अभ्यर्थी चयनित, 58 शॉर्टलिस्ट

लातेहार में एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन, 44 अभ्यर्थी चयनित, 58 शॉर्टलिस्ट
Views: 189
0 0
Read Time:3 Minute, 6 Second
लातेहार में एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन, 44 अभ्यर्थी चयनित, 58 शॉर्टलिस्ट

लातेहार (संवाददाता):
झारखंड राज्य के युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय, लातेहार द्वारा सोमवार, 19 मई 2025 को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार परिसर में एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया।

इस कैम्प का विधिवत उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को नियोजनालय की विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी तथा उपस्थित कंपनियों से ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को रोजगार देने की अपील की।

प्रतिष्ठानों की भागीदारी और पद विवरण

इस भर्ती कैम्प में कई प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:

  1. Honda Motors Pvt. Ltd., बैंगलोर
  2. S.K. Safety Wings Pvt. Ltd., तमिलनाडु
  3. City Hospital, लातेहार
  4. Indigo Security Force, लातेहार
  5. Usha Motors, लातेहार
  6. Pranabnaman Minerals Pvt. Ltd., रांची

इन कंपनियों में लाइन ऑपरेटर, प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव, क्वालिटी चेक, मशीन ऑपरेटर, वेल्डर/पेंटर, एएनएम/जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, ड्राइवर आदि पदों के लिए अभ्यर्थियों की भर्ती की गई।

चयन और भागीदारी

भर्ती कैम्प में लगभग 250 युवक-युवतियों ने भाग लिया। इसमें से 44 अभ्यर्थियों का तत्काल चयन किया गया तथा 58 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

कौशल विकास योजनाओं पर जानकारी

श्री संतोष कुमार ने मुख्यमंत्री सारथी योजना, सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना और विरसा योजना पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे चल रहे विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण लेकर अपने कौशल को विकसित करें और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करें।

इस कैम्प में लातेहार जिले के विभिन्न कौशल प्रशिक्षण प्रदाताओं ने भी भाग लिया, जिन्होंने 25 युवाओं को मोबिलाइज़ किया। आयोजन में नियोजनालय के अन्य कर्मी प्रवीन भाष्कार तिर्की (UNDP), सुभाष कुमार एवं लक्ष्मी कांत तिवारी भी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment