कीचड़ व गड्ढों में तब्दील हुआ तीनपहाड़ बस स्टैंड, पानी निकासी की व्यवस्था नहीं

कीचड़ व गड्ढों में तब्दील हुआ तीनपहाड़ बस स्टैंड, पानी निकासी की व्यवस्था नहीं
Views: 175
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second
कीचड़ व गड्ढों में तब्दील हुआ तीनपहाड़ बस स्टैंड, पानी निकासी की व्यवस्था नहीं

बरहरवा (संवाददाता):
पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तीनपहाड़ बस स्टैंड को कीचड़ और गड्ढों में तब्दील कर दिया है। जिससे आमजन, विशेषकर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड के चारों ओर फैले कीचड़ के कारण लोग वहां से गुजरने से कतराने लगे हैं।

तीनपहाड़ बस स्टैंड के पास ही थाना स्थित होने के कारण यह मार्ग क्षेत्र के लोगों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। तीनपहाड़ से बोरियो, बोवारीजोर, देवघर, जसीडीह, गोड्डा एवं महगामा जैसे स्थानों के लिए बसें एवं छोटे वाहन संचालित होते हैं। यात्रियों को कीचड़ के बीच ही चढ़ना-उतरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तत्कालीन थाना प्रभारी गुलशन गौरव ने स्थिति को सुधारने के लिए पानी निकासी हेतु नाला निर्माण व सफाई कार्य शुरू कराया था। किंतु उनके स्थानांतरण के बाद यह कार्य अधर में लटक गया और दुर्गति की स्थिति फिर से लौट आई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था की जाए और बस स्टैंड की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment