बरहरवा (संवाददाता):पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तीनपहाड़ बस स्टैंड को कीचड़ और गड्ढों में तब्दील कर दिया है। जिससे आमजन, विशेषकर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड के चारों ओर फैले कीचड़ के कारण लोग वहां से गुजरने से कतराने लगे हैं। तीनपहाड़ बस स्टैंड के पास ही थाना स्थित होने के कारण यह मार्ग क्षेत्र के लोगों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। तीनपहाड़ से बोरियो, बोवारीजोर, देवघर, जसीडीह, गोड्डा एवं महगामा जैसे स्थानों के लिए बसें एवं…