Views: 210
0 0
पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने लहलहे में श्रीमद्भागवत कथा...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने लहलहे में श्रीमद्भागवत कथा का किया उद्घाटन

संवाददाता: अनुज तिवारी, लहलहे (PALAMU): लहलहे गाँव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ पूर्व मंत्री कृष्णा नन्द त्रिपाठी (केएन त्रिपाठी) ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ…

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने लहलहे में श्रीमद्भागवत कथा का किया उद्घाटन
Read Time:3 Minute, 3 Second
पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने लहलहे में श्रीमद्भागवत कथा का किया उद्घाटन

संवाददाता: अनुज तिवारी,

लहलहे (PALAMU): लहलहे गाँव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ पूर्व मंत्री कृष्णा नन्द त्रिपाठी (केएन त्रिपाठी) ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसका उद्देश्य जनकल्याण के कार्यों में लगना होना चाहिए।

उन्होंने कहा, “भगवान भी अपनी लीलाओं को प्रकट करने के लिए मानव रूप में अवतार लेते हैं। इसलिए हमें भी इस मानव योनि का सदुपयोग करते हुए गृहस्थ आश्रम की जिम्मेदारियों के साथ समाज सेवा में योगदान देना चाहिए।”

उद्घाटन समारोह के पश्चात कथा वाचक स्वामी मारुति किंकर जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा, “मानव जीवन में भागवत कथा का श्रवण स्वर्ग के अमृत से भी अधिक कल्याणकारी है।” उन्होंने राजा परीक्षित और ऋषि शुकदेव के संवाद का उल्लेख करते हुए बताया कि भागवत कथा आत्मा को भय से मुक्त कर अभय प्रदान करती है।

स्वामी जी की संगीतमय कथा से समूचे क्षेत्र में भक्ति की भावना का संचार हुआ। कथा के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने लहलहे में श्रीमद्भागवत कथा का किया उद्घाटन

विशेष अतिथिगण में नवीन तिवारी, दीपक दुबे, संजय त्रिपाठी, महिमा नंद तिवारी, धीरेन्द्र तिवारी, सुआ मुखिया उपाध्याय सिंह, कौरिया मुखिया रविंद्र सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र तिवारी, अनूप तिवारी, विनोद तिवारी, सुरेंद्र शुक्ला, अमित तिवारी, मृत्युंजय तिवारी (छोटू), ब्रजेश तिवारी, आशीष तिवारी, कामाख्या सिंह, सुधीर सिंह, जेपी सिंह, राणा सिंह, बीरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

सभी अतिथियों और स्वामी किंकर जी महाराज का स्वागत आयोजक विवेकानंद त्रिपाठी द्वारा अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया गया। श्री त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed