संवाददाता: अनुज तिवारी, लहलहे (PALAMU): लहलहे गाँव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ पूर्व मंत्री कृष्णा नन्द त्रिपाठी (केएन त्रिपाठी) ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसका उद्देश्य जनकल्याण के कार्यों में लगना होना चाहिए। उन्होंने कहा, “भगवान भी अपनी लीलाओं को प्रकट करने के लिए मानव रूप में अवतार लेते हैं। इसलिए हमें भी इस मानव योनि का…