हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति व तीन मवेशियों की मौत

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति व तीन मवेशियों की मौत
Views: 246
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second
हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति व तीन मवेशियों की मौत

बरहरवा (साहेबगंज) — रविवार को बरहेट थाना क्षेत्र के गिल्हा गांव में हाई टेंशन (11000 वोल्ट) बिजली तार गिरने से एक व्यक्ति सहित तीन मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पांचू हेंब्रम (38) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिल्हा गांव के बहियार में पांचू हेंब्रम अपने मवेशियों को चरा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक मवेशी ज़मीन पर तड़प रहा है। राहत देने की कोशिश में जैसे ही वह मवेशी के पास पहुंचे, वे भी गिरे हुए बिजली तार की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी और तीन मवेशियों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बरहेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई के.पी. यादव, धनंजय मंडल सहित पुलिस बल ने छानबीन शुरू की। साथ ही झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य राजाराम मरांडी, बीडीओ अंशु कुमार पांडे, पंचायत प्रतिनिधि और ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंचे।

प्रशासन की ओर से मृतक के पुत्र शिवलाल हेंब्रम को तात्कालिक सहायता स्वरूप 15,000 रुपये दिए गए हैं। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि उचित मुआवजा जल्द ही सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राम प्रधान प्रधान मरांडी ने बताया कि मृतक पांचू हेंब्रम मूलतः भोगनाडीह गांव के निवासी थे, लेकिन बचपन से ही अपने मामा के घर गिल्हा में रह रहे थे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।

घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है और उचित जांच व मुआवजे की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment