Views: 108
0 0
गढ़वा:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाला गया तिरंगा यात्रा, वीर सैनिकों को किया सम्मानित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाला गया तिरंगा यात्रा, वीर सैनिकों को किया सम्मानित

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा:- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद काली मंदिर के प्रांगण में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, पूर्व सांसद घूरन राम, रिंकू तिवारी, अरविंद तूफानी, ओम प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण राम, उमेश कश्यप ने उपस्थित सेना से रिटायर्ड…

गढ़वा:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाला गया तिरंगा यात्रा, वीर सैनिकों को किया सम्मानित
Read Time:3 Minute, 5 Second
गढ़वा:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाला गया तिरंगा यात्रा, वीर सैनिकों को किया सम्मानित

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा:- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद काली मंदिर के प्रांगण में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, पूर्व सांसद घूरन राम, रिंकू तिवारी, अरविंद तूफानी, ओम प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण राम, उमेश कश्यप ने उपस्थित सेना से रिटायर्ड सैनिकों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।


जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भारत की सैन्य शक्ति को दुनिया ने देखा। हमारी सेना ने देश, ध्वज, निशान, जन और भारत भूमि की रक्षा के लिए शौर्य और वीरता का जो परिचय दिया है, वह अद्भुत और अतुलनीय है।
पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा सेना अपने शत्रुओं और पाक समर्थित आतंकवादियों को घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब दिया है। इस पर पूरा देश गर्व कर रहा है। भारत ने बता दिया है कि अगली बार कोई ऐसा दुस्साहस नहीं करे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज हम अपने वीर जवानों को सैल्यूट कर रहे हैं। भारत ने बता दिया है कि वॉर जरूर बंद हो गई है, लेकिन लड़ाई जारी रहेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में स्पष्ट कहा है कि लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक पाक प्रायोजित आतंकवाद और उग्रवाद जारी रहेगा। भारत अब किसी के दबाव में नहीं झुकेगा। हमारे वीर सैनिक हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।

तिरंगा यात्रा में संतोष दुबे, विनय चौबे, मुन्ना तिवारी, संजय ठाकुर, जयंत पांडे, उदय कुशवाहा, अभिषेक कश्यप, रितेश दुबे, कैलाश कश्यप, डॉ पतंजलि, कंचन जायसवाल, मधुलता कुमारी, विनय चंद्रवशी, जितेंद्र चंद्रवशी, विनोद चंद्रवशी, धनंजय गोंड, विनोद जायसवाल, ब्रजेश उपाध्याय, अरविंद पटवा, विनोद तिवारी, प्रमोद चौबे, मुकेश, निरंजन सिन्हा, राजकुमार मधेशि‍या, मनीष गुप्ता, टिंकू गुप्ता, विशाल गुप्ता, राजेश ठाकुर, ओम प्रकाश दास, कुंवर एस सिंह, सुरेंद्र राम, विकास तिवारी, लक्ष्मी पांडे अन्य उपस्थित थे।

Loading

गढ़वा:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाला गया तिरंगा यात्रा, वीर सैनिकों को किया सम्मानित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports