Views: 205
0 0
स्वच्छता पखवाड़ा: घाटी निगम तुबेद कोयला

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

स्वच्छता पखवाड़ा: घाटी निगम तुबेद कोयला खदान में चला सफाई अभियान

जुबली चौक तक किया गया स्वच्छता जागरूकता मार्च, अधिकारियों ने की श्रमदान की अपील लातेहार। जिला मुख्यालय स्थित घाटी निगम, तुबेद कोयला खदान, लातेहार के कार्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख अरविन्द कुमार ठाकुर, उपमहाप्रबंधक (खनन) दीपक कुमार एवं मिथिलेश कुमार,…

स्वच्छता पखवाड़ा: घाटी निगम तुबेद कोयला खदान में चला सफाई अभियान
Read Time:2 Minute, 25 Second
स्वच्छता पखवाड़ा: घाटी निगम तुबेद कोयला खदान में चला सफाई अभियान


जुबली चौक तक किया गया स्वच्छता जागरूकता मार्च, अधिकारियों ने की श्रमदान की अपील

लातेहार। जिला मुख्यालय स्थित घाटी निगम, तुबेद कोयला खदान, लातेहार के कार्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख अरविन्द कुमार ठाकुर, उपमहाप्रबंधक (खनन) दीपक कुमार एवं मिथिलेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त)

स्वच्छता पखवाड़ा: घाटी निगम तुबेद कोयला खदान में चला सफाई अभियान

अभिजीत गरई, प्रबंधक (खनन) प्रतीक लामा, प्रबंधक (मानव संसाधन) रवि प्रकाश तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई, जिसमें सभी ने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने एवं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके पश्चात कार्यालय परिसर से जुबली चौक तक स्वच्छता जागरूकता मार्च निकाला गया।

इस दौरान सड़क किनारे फैले पॉलीथीन, प्लास्टिक बोतलों एवं अन्य कचरे को एकत्र कर निस्तारित किया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा: घाटी निगम तुबेद कोयला खदान में चला सफाई अभियान

वरिष्ठ महाप्रबंधक अरविन्द कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक सप्ताह में कम से कम दो घंटे स्वच्छता हेतु श्रमदान करेगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे व्यक्तिगत पहल करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

उपमहाप्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमें अपने घरों से करनी चाहिए, इसमें कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। वहीं उपमहाप्रबंधक श्री मिथिलेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता हमारे सांस्कृतिक मूल्य हैं और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Loading

स्वच्छता पखवाड़ा: घाटी निगम तुबेद कोयला खदान में चला सफाई अभियान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports