बरहरवा: मिर्जाचौकी में रात्रि में चला पुलिस का एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

बरहरवा: मिर्जाचौकी में रात्रि में चला पुलिस का एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान
Views: 136
0 0
Read Time:1 Minute, 22 Second
बरहरवा: मिर्जाचौकी में रात्रि में चला पुलिस का एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

बरहरवा। साहेबगंज एसपी के निर्देश पर गुरुवार की रात मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व मिर्जाचौकी थाना के सब-इंस्पेक्टर आफताब अंसारी ने किया, जिसमें एएसआई संजय सिंह तथा पुलिस बल के जवान शामिल थे।

अभियान के दौरान मिर्जाचौकी खनन चेक नाका के पास दर्जनों दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की सावधानीपूर्वक तलाशी ली, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध तत्वों को रोका जा सके।

सब-इंस्पेक्टर आफताब अंसारी ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखेगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment