Views: 254
0 0
रांची:दो अज्ञात युवकों के शव बरामद, गला रेत कर हत्या की...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

रांची:दो अज्ञात युवकों के शव बरामद, गला रेत कर हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

धुर्वा इलाके में बढ़ती घटनाओं से दहशत, पुलिस जांच में जुटी तुपुदाना (रांची)। धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसिरिंग गांव स्थित गरसुल बांध के पास रविवार को दो युवकों के क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची…

रांची:दो अज्ञात युवकों के शव बरामद, गला रेत कर हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस
Read Time:3 Minute, 44 Second
रांची:दो अज्ञात युवकों के शव बरामद, गला रेत कर हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

धुर्वा इलाके में बढ़ती घटनाओं से दहशत, पुलिस जांच में जुटी

तुपुदाना (रांची)। धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसिरिंग गांव स्थित गरसुल बांध के पास रविवार को दो युवकों के क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने गरसुल बांध के किनारे दो युवकों के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। शवों की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि उनकी गला रेत कर निर्मम हत्या की गई है। घटना स्थल काफी सुनसान और वीरान है, जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही नहीं होती।

सूचना मिलते ही हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा और धुर्वा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से शवों की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

तकनीकी जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना स्थल का कॉल डंप निकलवाना शुरू कर दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पिछले 24 घंटे में किन मोबाइल धारकों की मौजूदगी वहां दर्ज हुई थी। इसके साथ ही, धुर्वा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे यह जानकारी मिल सके कि मृतक घटना स्थल तक कैसे पहुंचे थे और उनके साथ कौन था। दोनों मृतकों के चेहरे की तस्वीरें जिले के सभी थानों में भेज दी गई हैं, ताकि यदि किसी थाने में युवकों की गुमशुदगी की सूचना हो, तो उनकी पहचान कराई जा सके।

धुर्वा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से लोग डरे
धुर्वा थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चेन छिनतई, चोरी, और अवैध गतिविधियों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिन पहले एक अवैध बालू ले जा रहे वाहन चालक ने पुलिस को कुचलने की कोशिश तक की थी। जेपी मार्केट क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि क्षेत्र में युवकों द्वारा खुलेआम अड्डेबाजी की जाती है, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अगर समय रहते इन घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण नहीं किया गया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

पुलिस का बयान
पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है। बहुत जल्द अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports