Views: 120
0 0
पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर होगा रोजगार सृजन: उपायुक्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर होगा रोजगार सृजन: उपायुक्त

पलामू:- पलामू उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद की बैठक हुई। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में जिले में पर्यटन संवर्द्धन, उनका विकास, सौंदर्यीकरण एवं नये पर्यटन स्थलों को जोड़कर वहां पर्यटकीय विकास करने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने पर्यटन मद के अंतर्गत चिन्हित एवं अधिसूचित तथा पर्यटन स्थलों के…

पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर होगा रोजगार सृजन: उपायुक्त
Read Time:3 Minute, 43 Second
पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर होगा रोजगार सृजन: उपायुक्त


पलामू:- पलामू उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद की बैठक हुई। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में जिले में पर्यटन संवर्द्धन, उनका विकास, सौंदर्यीकरण एवं नये पर्यटन स्थलों को जोड़कर वहां पर्यटकीय विकास करने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने पर्यटन मद के अंतर्गत चिन्हित एवं अधिसूचित तथा पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु स्वीकृत योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की।

उन्होंने पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण तथा संचालित योजनाओं से संबंधित कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने एवं नये पर्यटन क्षेत्रों के विकास को लेकर पदाधिकारियों को गंभीरता से कार्य करते हुए संचालित योजनाओं को निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने का निदेश दिया।

पर्यटन से जुडेगा रानी ताल डैम, बराही धाम, कुंदरी लाह बगान एवं झलखंडी मंदिर, पर्यटकीय सुविधा होगा बहाल

उपायुक्त ने रानी ताल डैम बराही धाम, कुंदरी लाह बगान एवं झलखंडी मंदिर इत्यादि को नये पर्यटक स्थलों से जोड़कर पर्यटकीय सुविधा बहाल करने का निदेश दिया। उन्होंने वर्तमान पर्यटन स्थलों की कैटेगरी अपग्रेड करने का निदेश दिया। साथ ही चियांकी पहाड़ एवं पार्क का संचालन मेदिनीनगर नगर निगम से कराने का निदेश दिया।

केचकी संगम, भीम चूल्हा एवं आईबी गेस्ट हाउस का बनेगा डीपीआर

मलय डैम का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। केचकी संगम, भीम चूल्हा, एवं आईबी गेस्ट हाउस (निरीक्षण भवन) का डीपीआर पूर्ण कराते हुए संपूर्ण पर्यटकीय विकास कराने का निदेश दिया। इसके साथ ही देवरी पार्क का जीर्णोद्धार करने तथा छतरपुर में मल्टीपरपस पार्क बनाने का निदेश दिया। उन्होंने जिले के सभी पर्यटन स्थलों से संबंधित साईनेज लगाने को निदेश दिया, ताकि व्यापक फलक पर इन स्थलों की पहचान बन सके।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार पर्यटन स्थलों को पर्यटन सर्किट विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। नए ट्रेकिंग रूट चिन्हित करने का निदेश दिया ऐसे में पलामू जिले के पर्यटन स्थलों के विकास से यहां दूसरे जिला एवं राज्यों से पर्यटक पधारेंगे। पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा। इससे यहां के स्थानीय लोगों को लाभ होगा।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष प्रतीमा कुमारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, माननीय सांसद एवं विधायक के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports