Views: 2
0 0
पंचायत स्तर पर पहुंचीं परिवहन सेवाएं,रामगढ़ क्लस्टर में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पंचायत स्तर पर पहुंचीं परिवहन सेवाएं,रामगढ़ क्लस्टर में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित

पलामू:- आम नागरिकों को परिवहन विभाग की सेवाएं उनके गांव के निकट उपलब्ध कराने तथा सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पलामू जिला प्रशासन द्वारा रामगढ़ पंचायत क्लस्टर में विशेष पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में रामगढ़, नावाडीह, बेड़मा एवं बभंडी पंचायत के बड़ी संख्या में…

पंचायत स्तर पर पहुंचीं परिवहन सेवाएं,रामगढ़ क्लस्टर में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित
Read Time:3 Minute, 13 Second
पंचायत स्तर पर पहुंचीं परिवहन सेवाएं,रामगढ़ क्लस्टर में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित

पलामू:- आम नागरिकों को परिवहन विभाग की सेवाएं उनके गांव के निकट उपलब्ध कराने तथा सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पलामू जिला प्रशासन द्वारा रामगढ़ पंचायत क्लस्टर में विशेष पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में रामगढ़, नावाडीह, बेड़मा एवं बभंडी पंचायत के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया।

कैंप के दौरान प्रेस विज्ञप्ति तैयार किए जाने तक कुल 146 लर्निंग लाइसेंस आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 112 पात्र आवेदकों को ऑन द स्पॉट लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराया गया। शेष आवेदनों की प्रक्रिया भी तेजी से जारी रही।कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, जिला परिवहन कार्यालय के बड़ा बाबू, स्थानीय मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों ने लाभुकों के बीच लर्निंग लाइसेंस वितरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि सड़क पर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने की पहचान है। प्रत्येक चालक का दायित्व है कि वह स्वयं यातायात नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

पदाधिकारियों ने उपस्थित युवाओं से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं मानवीय लापरवाही का परिणाम होती हैं, जिन्हें थोड़ी-सी सतर्कता और यातायात नियमों के पालन से रोका जा सकता है।कैंप में लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा सभी आवश्यक तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था की गई थी।

आवेदन पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन एवं लर्निंग लाइसेंस निर्गत करने की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं विभागीय कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिससे आवेदकों को एक ही स्थान पर सहज एवं समयबद्ध सेवा प्राप्त हुई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports