बरहरवा:प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक, नियमित टीकाकरण और कुपोषण उन्मूलन पर विशेष जोर

बरहरवा:प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक, नियमित टीकाकरण और कुपोषण उन्मूलन पर विशेष जोर
Views: 89
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second
बरहरवा:प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक, नियमित टीकाकरण और कुपोषण उन्मूलन पर विशेष जोर

बरहरवा
राजमहल प्रखंड कार्यालय कक्ष में शनिवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो. युसूफ की अध्यक्षता में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. सादिक अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी स्वास्थ्य विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कर्मी द्वारा कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देशित किया गया कि वे बाल विकास परियोजना के अंतर्गत अनुमंडल अस्पताल स्थित कुपोषण उपचार केंद्र में लक्ष्य के अनुसार कार्य सुनिश्चित करें। इसके लिए संबंधित आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा बीटीटी स्वास्थ्य सहियाओं के सहयोग से कुपोषित बच्चों का सर्वे कराना और उन्हें भर्ती कराना आवश्यक बताया गया।

बैठक में बीपीएम अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, विश्व स्वास्थ्य संगठन के बासुकीनाथ यादव, यूनिसेफ संस्था के नवाब हसन, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक संजय यादव, कालाजार तकनीकी पर्यवेक्षक मनीष टुडू एवं डेनियल किस्कू, सुनील कुमार, चितरंजन ठाकुर, धीरेन मंडल, स्नेहा मरांडी और महिला पर्यवेक्षिका गायत्री देवी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment