Views: 146
0 0
बरहरवा: अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहरवा: अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राजमहल अनुमंडल कार्यालय परिसर में शनिवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अग्निशामक विभाग के राजमहल प्रभारी सुमंत कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एसडीओ सदानंद महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को…

बरहरवा: अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Read Time:1 Minute, 48 Second
बरहरवा: अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राजमहल अनुमंडल कार्यालय परिसर में शनिवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अग्निशामक विभाग के राजमहल प्रभारी सुमंत कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एसडीओ सदानंद महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस दौरान सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को आग से बचाव के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने एलपीजी गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया। इसके अलावा सीओ₂, डीसीपी (ड्राई केमिकल पाउडर), प्लास्टिक की बाल्टी, और भींगे सूती कपड़े का उपयोग कर आग पर नियंत्रण पाने के व्यावहारिक तरीके बताए गए।

डीसीपी पाउडर, जिसे मोनो अमोनियम फॉस्फेट कहा जाता है, का उपयोग क्लास A, B और C प्रकार की आग बुझाने में किया जाता है। यह पाउडर सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है।

कार्यक्रम में आग से बचने के अन्य उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर एललार डीसी विमल सोरेन, भगवान राय, राणा सिंह, गोपाल यादव, पप्पू महतो, सुभाष कुमार, भारत मंडल, मो. सज्जीम, मो. रवि रंजन सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports