एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत बागबेड़ा में बिहार सम्मेलन आयोजित।

एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत बागबेड़ा में बिहार सम्मेलन आयोजित।
Views: 85
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second
एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत बागबेड़ा में बिहार सम्मेलन आयोजित।

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत बागबेड़ा के बड़ौदा घाट रेलवे सोसाइटी कम्युनिटी हॉल में ‘बिहार सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई अभियान के जमशेदपुर महानगर संयोजक विजय तिवारी ने की। इस दौरान बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई। सम्मेलन में वक्ताओं ने बिहार के मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने और केंद्र की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए संकल्प लिया।

सम्मेलन में बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि बिहार और झारखंड सांस्कृतिक रूप से एक सूत्र में बंधे हैं। इस सम्मेलन के माध्यम से हम अपने बिहारवासियों को जागरूक कर रहे हैं कि आने वाले चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाना है। बिहार के तेज विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत बागबेड़ा में बिहार सम्मेलन आयोजित।

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर में रहने वाले बिहार मूल के नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने परिजनों को सही नेतृत्व चुनने के लिए प्रेरित करें और बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनाएं।

इस दौरान बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, विजय तिवारी, सुबोध झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, उज्ज्वल सिंह, विमलेश उपाध्याय, गोपाल ओझा, संजय पाठक, राजकमल यादव समेत अन्य मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment