उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम जानो की समस्याएं, निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को किया निर्देशित

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम जानो की समस्याएं, निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को किया निर्देशित
Views: 289
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second
उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम जानो की समस्याएं, निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को किया निर्देशित

संवादाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय स्थित सभागार में 29 अप्रैल को आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्‍याएं सुनीं। जिले के विभिन्न प्रखंडो से आए फरियादियों ने समस्याएं सुनाई। उसके निराकरण के लिए उपायुक्‍त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों उपस्थित हुए।

छतरपुर से आये गिरिजा प्रसाद ने बताया कि उनकी जमीन एनएच-75 में चली गई है। उन्‍हें जमीन का अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। वे एक कैंसर रोगी हैं। ईलाज के लिए उनको पैसे की आवश्यकता है। उन्होंने मुआवजे का भुगतान अविलम्ब कराने का आग्रह किया।

प्रखंड डंडा के ग्राम कोरटा से आये विकास कुमार महतो ने बताया कि‍ उन्होंने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन जनवरी में किया था। अभी तक उसका सत्यापन नहीं किया गया है।

उन्होंने लोन दिलाने में मदद करने का अनुरोध किया।ग्राम पोटमा की प्रमिला देवी ने बताया कि‍ उनके पति गढ़वा जिले में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। 2022 में कैंसर के इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। उनका बकाया राशि का भुगतान कार्यालय द्वारा कर दिया गया। हालांकि अभी तक मेरे बेटे को अनुकंपा पर नौकरी नहीं मिल पाई है।

ग्राम पातागाढ़ा से आयी आशा देवी ने बताया कि उन्हें मंईयां सम्मान योजना का लाभ अगस्त से लेकर नवम्बर तक प्राप्त हुआ। उसके बाद से लेकर अब तक उन्हें उस योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।

जनता दरबार में आमजनों के विभिन्न समस्याओं से संबंधित 20 से अधिक मामले प्राप्त हुए। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment