अखिल भारतीय पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारी महासंघ (AIExBEF) झारखंड इकाई ने मनाया आठवां स्थापना दिवस

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारी महासंघ (AIExBEF) झारखंड इकाई ने मनाया आठवां स्थापना दिवस
Views: 193
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारी महासंघ (AIExBEF) झारखंड इकाई ने मनाया आठवां स्थापना दिवस

लातेहार:- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारी महासंघ (AIExBEF) की झारखंड इकाई ने सोमवार को अपना आठवां स्थापना दिवस लातेहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ और कनिष्ठ कर्मचारियों की उपस्थिति में समारोह आयोजित किया गया।

ज्ञात हो कि AIExBEF झारखंड इकाई का गठन 28 अप्रैल 2018 को हुआ था, जिसके बाद से यह संगठन पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद सभी अतिथियों और कर्मचारियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था थी।

इस कार्यक्रम में इकाई के उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद शर्मा (पूर्व सैनिक, पंजाब नेशनल बैंक), संगठन संयोजक प्रेम प्रकाश शुक्ला (पूर्व सैनिक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया) और संयोजक अजीत कुमार (पूर्व सैनिक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारी महासंघ (AIExBEF) झारखंड इकाई ने मनाया आठवां स्थापना दिवस

सभी उपस्थित वक्ताओं ने संगठन की भूमिका की सराहना की और पूर्व सैनिकों को बैंकिंग क्षेत्र में संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के अन्य कर्मचारीगण भी शामिल हुए और आयोजन को सफल बनाया।

समारोह के समापन पर सभी ने संगठन की मजबूती और सदस्यों के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment