Views: 273
0 0
आवास योजनाओं में लक्षय के विरूद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करें : उप विकास आयुक्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

आवास योजनाओं में लक्षय के विरूद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करें : उप विकास आयुक्त

पलामू:- पलामू उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद अपने कार्यालय में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास एवं मनरेगा योजना के विभिन्न इंडिकेटरों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य में प्रगति लाने का आवश्यक निर्देश दिए।…

आवास योजनाओं में लक्षय के विरूद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करें : उप विकास आयुक्त
Read Time:2 Minute, 59 Second
आवास योजनाओं में लक्षय के विरूद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करें : उप विकास आयुक्त

पलामू:- पलामू उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद अपने कार्यालय में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास एवं मनरेगा योजना के विभिन्न इंडिकेटरों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य में प्रगति लाने का आवश्यक निर्देश दिए।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-(ग्रामीण) अंतगर्त वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के विरुद्ध 30 अप्रैल 2025 तक शत प्रतिशत स्वीकृति हेतु निदेश दिया। वहीं छूटे हुए योग्य लाभुकों का आवास से लाभान्वित करने की पहल करने का निदेश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (2.0) के तहत सर्वे का कार्य चल रहा है। सर्वे कार्य की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है। कोई योग्य लाभुक सर्वे में नहीं छूटे, इसके लिए जेएसएलपीएस टीम से सत्यापन कराते हुए निर्धारित समय-सीमा में शत प्रतिशत सर्वे कराते हुए अच्छादन सम्बन्धी प्रमाण पत्र जिला को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उप विकास आयुक्त ने अबुआ आवास योजना अंतगर्त वित्तीय वर्ष 23- 24 एवं 24-25 के आवास तथा प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत तृतीय किस्त भुगतान हो चुके लाभुको का 15 दिनों के अंदर आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना 2016- 22 एवं बाबा साहेब अम्बेडकर आवास योजना में लंबित आवास का स्थलीय निरीक्षण करते हुए एक माह में पूर्ण कराने का निदेश दिया। वहीं अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतगर्त लाभुकों को 95 मनरेगा मजदूरी भुगतान हेतु के एक सप्ताह के अंदर मास्टर रॉल निर्गत करने का सख्त निदेश दिया।

बैठक में डीआरडीए निदेशक, परियोजना पदाधिकारी, मनरेगा के जिला समन्वयक एवं आवास योजना के जिला प्रशिक्षण समन्वयक उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports