Views: 286
0 0
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न

लातेहार।दिनांक 26 अप्रैल 2025 को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कंट्रोल (NCORD) समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई बैठक में उपायुक्त ने चंदवा, बालूमाथ, बारियातू और हेरहंज अंचल के अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों से वर्ष 2024-25 के फसली वर्ष में अवैध अफीम…

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न
Read Time:2 Minute, 12 Second
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न

लातेहार
दिनांक 26 अप्रैल 2025 को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कंट्रोल (NCORD) समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई

बैठक में उपायुक्त ने चंदवा, बालूमाथ, बारियातू और हेरहंज अंचल के अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों से वर्ष 2024-25 के फसली वर्ष में अवैध अफीम खेती की स्थिति की समीक्षा की। उपायुक्त ने अफीम की खेती और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अफीम की खेती के विनष्टीकरण और एनडीपीएस एक्ट के तहत जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया।

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सभी थाना प्रभारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सतत निगरानी रखने तथा अवैध खेती या तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन और मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी समाज के लिए अत्यंत घातक है, और इसे हर हाल में रोका जाना चाहिए।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अवधेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा अजय कच्छप, और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports