जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, समाधान को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, समाधान को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Views: 257
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second
जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, समाधान को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

लातेहार।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने विभिन्न समस्याएँ उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जन शिकायत निवारण शिविर में उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों की शीघ्र जांच कराकर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। आज की जन सुनवाई में कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकतर मामले भूमि विवाद एवं जमीन अधिग्रहण से संबंधित थे।

उपायुक्त श्री गुप्ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का शीघ्रता से भौतिक सत्यापन कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिले के सभी स्तरों—जिला, अनुमंडल और प्रखंड—पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। इसका उद्देश्य प्रशासन को जनता से सीधे जोड़ना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment