बरहरवा में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, पहले दिन पाकुड़ और गुमानी टीम ने दर्ज की जीत

बरहरवा में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, पहले दिन पाकुड़ और गुमानी टीम ने दर्ज की जीत
Views: 347
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second
बरहरवा में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, पहले दिन पाकुड़ और गुमानी टीम ने दर्ज की जीत

बरहरवा (साहिबगंज) – बरहरवा नगर पंचायत के नयाटोला मैदान में सोमवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन कामेश्वर झा, अशर्फी सहा, जगदीश महतो, बिष्णु देव शर्मा, जानकी ठाकुर और अनुभव कुमार शास्त्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं के जीवन में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकुड़ और साहिबगंज की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पाकुड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 159 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में साहिबगंज की टीम 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी। इस प्रकार पाकुड़ ने यह मुकाबला 12 रन से जीत लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रसनजीत कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

वहीं, टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला बरहेट और गुमानी की टीमों के बीच हुआ। गुमानी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 17 रन से जीत दर्ज की।

आयोजनकर्ता विजय यादव ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य गांव और कस्बों के उभरते खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच देना है, जहां वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को प्रेरित करते हैं और उन्हें खेल के साथ-साथ जीवन के मूल्य भी सिखाते हैं।

इस अवसर पर सोभिक सरकार, मानव दास, आयुष यादव, सिपाही यादव, सूरज सिंह, गौरव झा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

बरहरवा में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, पहले दिन पाकुड़ और गुमानी टीम ने दर्ज की जीत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment