Views: 119
0 0
एसडीओ ने सरकारी शराब दुकान का किया निरीक्षण,प्रिंट रेट से अधिक की हो रही थी वसूली

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

एसडीओ ने सरकारी शराब दुकान का किया निरीक्षण,प्रिंट रेट से अधिक की हो रही थी वसूली

अनूप कुमार गुप्ता , गढ़वा:- लगातार मिल रही शिकायतों के आलोक में एसडीओ संजय कुमार ने मेराल स्थित एक सरकारी शराब दुकान का गोपनीय तरीके से शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देखा कि दुकान के कर्मी ग्राहकों से बोतल पर प्रिंट रेट से 10 से 20 रुपए अधिक ले रहे हैं।एसडीओ ने खड़े…

एसडीओ ने सरकारी शराब दुकान का किया निरीक्षण,प्रिंट रेट से अधिक की हो रही थी वसूली
Read Time:2 Minute, 4 Second
एसडीओ ने सरकारी शराब दुकान का किया निरीक्षण,प्रिंट रेट से अधिक की हो रही थी वसूली

अनूप कुमार गुप्ता ,

गढ़वा:- लगातार मिल रही शिकायतों के आलोक में एसडीओ संजय कुमार ने मेराल स्थित एक सरकारी शराब दुकान का गोपनीय तरीके से शुक्रवार को निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान देखा कि दुकान के कर्मी ग्राहकों से बोतल पर प्रिंट रेट से 10 से 20 रुपए अधिक ले रहे हैं।एसडीओ ने खड़े होकर कर्मियों और ग्राहकों के बीच इस अतिरिक्त शुल्क को लेकर नोक-झोंक और गहमा-गहमी भी सुनी। इसके बाद उन्होंने दुकान कर्मियों को अपना परिचय देते हुए उनसे पूछा कि वे पैसे क्यों ले रहे हैं। यह अतिरिक्त पैसा कहां जाती है।

शराब दुकान पर मौजूद कर्मी पवन कुमार, कृष्ण मुरारी दुबे व छोटू गुप्ता ने बताया कि वे केएस प्लेसमेंट कंपनी की ओर से कार्यरत हैं। वे अपना खर्च निकालने के लिए प्रिंट रेट से अधिक वसूलते हैं। इस पर उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि उनकी इस करतूत से सरकार का नाम खराब होता है, क्योंकि यह दुकान सरकारी दुकान है।

इसलिए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं करेंगे।संजय कुमार ने कहा कि वे इस औचक जांच का लिखित प्रतिवेदन दोषियों पर कार्रवाई की अनुशंसा के साथ उपायुक्त एवं अन्य विभागीय पदाधिकारियों को भी दे रहे हैं।

एसडीओ ने बताया कि उक्त सरकारी शराब दुकान के बाहर दुकान से संबंधित कोई बैनर या बोर्ड नहीं दिखा। ना ही कोई मूल्य तालिका मिली।

Loading

एसडीओ ने सरकारी शराब दुकान का किया निरीक्षण,प्रिंट रेट से अधिक की हो रही थी वसूली

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports