Views: 204
0 0
गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने मेगा रक्तदान शिविर का किया आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने मेगा रक्तदान शिविर का किया आयोजन

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने टाउन हॉल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन 16 अप्रैल को किया। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा नीरज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा कुमार नरेंद्र…

गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने मेगा रक्तदान शिविर का किया आयोजन
Read Time:3 Minute, 28 Second
गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने मेगा रक्तदान शिविर का किया आयोजन

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने टाउन हॉल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन 16 अप्रैल को किया। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा नीरज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा कुमार नरेंद्र नारायण, अंचल अधिकारी गढ़वा सफी आलम, मुख्य प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, गढ़वा, डीपीएम जेएसएलपीएस आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त समेत अन्य मंचासीन पदाधिकारियों ने किया।
उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह मानव जाति के कल्याण के लिए सबसे बेहतरीन उपहार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योग्य व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार को निर्देशित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि किये गये रक्तदान का स्टोरेज ठीक से हो। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा इसी प्रकार का रक्तदान शिविर नियमित रूप से संचालित हो।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा का राज्य भर में द्वितीय स्थान है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान करने के अतिरिक्त एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था भी कराई गई है। उक्त मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ एमपी गुप्ता, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सेक्रेटरी डॉ. जेपी सिंह, ट्रेजर बृजमोहन प्रसाद, जॉइंट सेक्रेटरी नंदकुमार गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थें।
शिविर में मौके पर ही कई पदाधिकारियों, कर्मियों एवं इच्छुक व्यक्तियों ने रक्तदान किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण, अंचल अधिकारी सफी आलम, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर भास्कर कुमार द्वारा रक्तदान किया गया। प्रखंडकर्मी विवेक गौतम और राजन द्विवेदी ने भी रक्‍तदान किया।

मौके पर डीआईजी वाई.एस. रमेश, पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडे, जिला एवं प्रखंड स्तर के अन्य पदाधिकारी, कर्मी, चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।

Loading

गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने मेगा रक्तदान शिविर का किया आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports