टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन(कार्यकारिणी) का रजिस्टर बी में हुआ नाम दर्ज,वर्तमान यूनियन को सरकार से मिली पूर्ण मान्यता।

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन(कार्यकारिणी) का रजिस्टर बी में हुआ नाम दर्ज,वर्तमान यूनियन को सरकार से मिली पूर्ण मान्यता।
Views: 254
0 0
Read Time:5 Minute, 0 Second
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन(कार्यकारिणी) का रजिस्टर बी में हुआ नाम दर्ज,वर्तमान यूनियन को सरकार से मिली पूर्ण मान्यता।

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ( कार्यकारिणी ) का नाम झारखंड सरकार के श्रम विभाग द्वारा संवैधानिक रूप से रजिस्टर बी में तीसरी बार दर्ज कर पूर्ण मान्यता प्रदान की गई।


मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री श्री आरके सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले दिनों जो यूनियन चुनाव के बाद ( कार्यकारिणी ) टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में चुनकर आयीं है उसका नाम रजिस्टर बी में दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया था फलस्वरूप आवेदन पर विचार करते हुए झारखंड सरकार के श्रम विभाग द्वारा रजिस्टर बी में तीसरी बार टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ( कार्यकारिणी ) का नाम दर्ज कर लिया गया है ।


ज्ञात हो कि वर्ष 2017 में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अस्तित्व में आयी थी। उस समय से ही यूनियन निबंधन संविधान के अनुसार सभी कार्यक्रमों को नियमानुसार करती रही। जिसका प्रतिफल है कि आज टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ( कार्यकारिणी ) का नाम सरकार के श्रम विभाग द्वारा रजिस्टर बी में दर्ज कर लिया गया।


उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अपने निबंधित संविधान के अनुसार तय समय पर कमेटी मीटिंग का आयोजन करती रही है । वर्ष में एक बार सभी आम सदस्यों के साथ आम सभा का आयोजन करती है । वहीं 3 वर्ष के अंतराल में विधि पूर्वक निबंधन संविधान के अनुसार यूनियन के सदस्यों का चुनाव कराती है और पूरे पारदर्शिता के साथ चुनाव संचालन समिति व पर्यवेक्षक आदि के देख – रेख में कमेटी का गठन किया जाता है।

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन(कार्यकारिणी) का रजिस्टर बी में हुआ नाम दर्ज,वर्तमान यूनियन को सरकार से मिली पूर्ण मान्यता।

यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि संवैधानिक तरीके से चुने गए यूनियन के कार्यकारिणी को रजिस्टर बी में दर्ज किए जाने से यूनियन को ताकत मिलेगी तथा यूनियन मजबूती के साथ मजदूर हित में कार्य करेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर सरकार से सहायता भी प्राप्त होगी। प्रेसवार्ता में महामंत्री आरके सिंह, प्रवीण सिंह समेत यूनियन के पदाधिकारी शामिल थे।


गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस।


यूनियन के कार्यकारिणी का रजिस्टर बी में दर्ज होने की खुशी में कंपनी के मेन गेट से गाजे-बाजे के साथ एक जुलूस निकाला गया। जमकर आतिशबाजी हुई। जुलूस कंपनी गेट से यूनियन कार्यालय पहुंचा। इस दौरान महामंत्री आरके सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह समेत अन्य का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। जुलूस में भारी संख्या में कर्मचारियों, यूनियन के पदाधिकारियों समेत कमेटी मेंबर शामिल थे।


18 अप्रैल को यूनियन के कार्यकारिणी की होगी बैठक
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यूनियन के कार्यकारिणी की बैठक आगामी 18 अप्रैल को होगी। यह बैठक कई मामले में महत्वपूर्ण होगी।


सेवानिवृत्त कर्मियों के मेडिक्लेम (इंश्योरेंस) का राशि हुआ दोगुना।


टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि यूनियन एवं प्रबंधन के बीच टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मियों के हित में एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है। जिसके तहत टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को मेडिक्लेम ( इंश्योरेंस) की राशि को दोगुना कर दिया गया। यह समझौता 1 अप्रैल 2025 से मान्य होगा। बताते चलें कि मेडिक्लेम की राशि पूर्व में 75 हजार थी। जिसे दोगुना कर 150000 ( डेढ़ लाख रुपये) कर दी गई है।

Loading

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन(कार्यकारिणी) का रजिस्टर बी में हुआ नाम दर्ज,वर्तमान यूनियन को सरकार से मिली पूर्ण मान्यता।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment