कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने जरूरतमंद कन्या के घर पर पहुंचाया शादी का संपूर्ण सामान

कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने जरूरतमंद कन्या के घर पर पहुंचाया शादी का संपूर्ण सामान
Views: 378
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second
कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने जरूरतमंद कन्या के घर पर पहुंचाया शादी का संपूर्ण सामान

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा:जिले के बिशुनपुरा प्रखंड के अमहर खास स्थित अमहर टाड़ी में एक जरूरतमंद कन्या के घर पर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने शादी से जुड़ा संपूर्ण सामान पहुंचाया। इस दौरान सोसाइटी की ओर से गोदरेज, फोल्डिंग बेड, तोषक, रजाई, दो तकिए, बेडशीट, मच्छरदानी, गैस चूल्हा, सिलेंडर, 50 पीस का स्टील बर्तन सेट, 5 पीस डब्बू सेट, 3 लीटर कुकर, शरबत सेट, वर-वधू के वस्त्र, श्रृंगार बॉक्स और अन्य आवश्यक सामग्री दी गई।
मौके पर मौजूद सोसाइटी के मुख्य पदाधिकारी विभूति पांडेय ने बताया कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा बन रही है। जिन माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है और वे अपनी बेटी की शादी करने में असमर्थ होते हैं, ऐसे परिवारों तक संस्था खुद पहुंचकर जानकारी लेती है और विवाह में हरसंभव सहायता करती है।
उन्होंने आगे बताया कि संस्था के सचिव विकास माली पिछले 14 वर्षों से इस संस्था को लगातार सेवा और समर्पण भाव से संचालित कर रहे हैं। उनका उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
इस अवसर पर संस्था के अन्य अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण महिला-पुरुष भी मौजूद थे।

Loading

कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने जरूरतमंद कन्या के घर पर पहुंचाया शादी का संपूर्ण सामान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment