Views: 337
0 0
एसडीओ ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स खो - खो शिविर कैंप का...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

एसडीओ ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स खो – खो शिविर कैंप का नारियल फोड़कर उद्घाटन

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार स्टेट खो – खो बालक एवं बालिका प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा खो – खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के देखरेख में इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में दिनांक 12 अप्रैल से 03 मई 2025 तक किया जा रहा है । आज मुख्य अतिथि के…

एसडीओ ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स खो - खो शिविर कैंप का नारियल फोड़कर उद्घाटन
Read Time:3 Minute, 31 Second
एसडीओ ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स खो - खो शिविर कैंप का नारियल फोड़कर उद्घाटन

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार स्टेट खो – खो बालक एवं बालिका प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा खो – खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के देखरेख में इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में दिनांक 12 अप्रैल से 03 मई 2025 तक किया जा रहा है ।

आज मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर सदर एसडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खो – खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू उपस्थित हुए । अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया एवं खो – खो मैट ग्राउंड पर मुंगेर सदर एस डी ओ शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खो – खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत की।

मंच का संचालन मुंगेर जिला खो – खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह कर रहे थे। मौके पर वैशाली जिला खो – खो संघ सेक्रेट्री अमित कुमार , एवं लखीसराय जिला खो – खो संघ सेक्रेट्री अमित कुमार मौजूद थे ।

एसडीओ ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स खो - खो शिविर कैंप का नारियल फोड़कर उद्घाटन

इस प्रशिक्षण शिविर कैंप में विभिन्न जिलों मुंगेर , भागलपुर , लखीसराय , बांका , पटना , जमुई , पश्चिम चंपारण , वैशाली , गोपालगंज सहित दर्जनों से अधिक जिलों के साथ अन्य जिलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सदर मुंगेर एसडीओ ने मुंगेर जिला प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों को इस आयोजन में हर संभव सुविधा एवं सहयोग प्रदानकर हौसला बढ़ाने का कार्य किए।

खो – खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने खो – खो खेल में कैरियर , एवं वर्तमान होने वाले सभी आयोजन , खिलाड़ियों को मिलने वाले सभी लाभ के बारे में बताएं और हमेशा खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने में हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कहीं।

मुंगेर जिला खेल कार्यालय से प्रधान सहायक मनीष कुमार , लिपिक ऋषि कुमार , संजय कुमार , खो खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रतिनिधि सुभाष कुमार पटेल , सुनील कुमार , मुन्ना कुमार आदि उपस्थित थे । एक प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को स्किल्स डेवलमेंट ट्रेनिंग , खो – खो खेल रूप व बेहतरीन प्रदर्शन करने को लेकर अच्छे अच्छे टेक्नीक की जानकारी देकर सबों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor