Views: 214
0 0
सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक में ली गई कई निर्णय

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक में ली गई कई निर्णय

बरहरवा:-साहेबगंज सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को सिदो-कान्हू स्टेडियम में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक कुमार साह ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति सेनिर्णय लिया गया कि आगामी 19 अप्रैल को राज्य कमेटी की बैठक में जिला व प्रखंड कमेटी के सदस्य तमाम शामिल होंगे। बैठक में आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई…

सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक में ली गई कई निर्णय
Read Time:2 Minute, 54 Second
सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक में ली गई कई निर्णय

बरहरवा:-साहेबगंज सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को सिदो-कान्हू स्टेडियम में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक कुमार साह ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से
निर्णय लिया गया कि आगामी 19 अप्रैल को राज्य कमेटी की बैठक में जिला व प्रखंड कमेटी के सदस्य तमाम शामिल होंगे।

बैठक में आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायादेश के आधार पर झारखंड सरकार सहायक अध्यापकों को समान काम का समान वेतन दे। नहीं तो जोरदार आंदोलन होगा।

झारखंड सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली कैबिनेट से पारित होने के बाद भी अनुकंपा के आधार पर एक भी मृत सहायक अध्यापकों के परिजन को अभी तक नौकरी नहीं मिली है। वही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के पारा शिक्षक कल्याण कोष में जमा 10 करोड़ की राशि से अब तक एक भी सहायक अध्यापकों का कल्याण नहीं हो सका है।

20-22 वर्ष से काम करने के बाद भी पारा शिक्षकों के मरने के उपरांत कफन का पैसा भी सरकार नहीं दे रही। पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम के विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह एवं सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बीच लिखित समझौते के बाद भी 1000 की बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिला है।

जबकि झारखंड के अधिकांश प्राथमिक विद्यालय व मध्य विद्यालय पारा शिक्षकों से चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2019 के चुनाव में किया गया वादा पूरा नहीं किया है।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे, जिला सचिव चंदन कुमार सिंह, अनिल यादव, गमाल् हेंब्रम, जितेंद्र हरि, मोहसिन अजमल, जगदीश मुर्मू लखन लाल, अर्जुन प्रसाद सिंह, लिना मुर्मू, कृष्ण रंजन उर्फ सोनू ओझा, सुभाष पासवान, धर्मराज मंडल, जितेंद्र साह, नंदकिशोर पंडित, गौहर अली, नैमूल हक, अजय कुमार सिंह, उपेंद्र मंडल, चंद्रमा रजक, मंटू यादव आदि थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports