प्याज लदी वैन पेड़ से टकराई, व्यापारी गंभीर रूप से घायल

प्याज लदी वैन पेड़ से टकराई, व्यापारी गंभीर रूप से घायल
Views: 441
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second
प्याज लदी वैन पेड़ से टकराई, व्यापारी गंभीर रूप से घायल

बरहरवा। संवाददाता रिपोर्ट,

रविवार की अहले सुबह बरहेट-बरहरवा मुख्य पथ स्थित ढोबडीहा गांव के समीप एक प्याज लदी 608 वैन (संख्या WB 65 C 8798) असंतुलित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। वैन बरहवा से बरहेट की ओर जा रही थी।

हादसे में वैन के चालक को हल्की चोटें आईं और वह बाल-बाल बच गया, लेकिन वाहन में सवार प्याज व्यापारी जहांगीर आलम (50), निवासी मुर्शिदाबाद जिला, पश्चिम बंगाल, गाड़ी के अंदर फंस गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यापारी के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बरहेट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से व्यापारी को काफी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यापारी जहांगीर आलम बरहेट में अपने ग्राहक से प्याज की बकाया राशि वसूलने आ रहे थे।

घायल व्यापारी को तत्काल बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. जियाउर रहमान ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर कर दिया। इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment