सीएम के कार्यक्रम में अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे भोगनाडीह

सीएम के कार्यक्रम में अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे भोगनाडीह
Views: 110
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second
सीएम के कार्यक्रम में अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे भोगनाडीह

बरहरवा। प्रखंड के पतना के दामिन डाक बंगाल परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गुरू हेम्ब्रम ने की।

जिसमें 11 अप्रैल को बरहेट भोगनाडीह में आयोजित सिदो-कान्हु मुर्मू जयंती समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया।

इस क्रम में जिला संयोजक मंडली के सदस्य संजय गोस्वामी ने बताया कि 11 अप्रेल को सभी 13 पंचायत से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भोगनाडीह पहुंचेंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। उन्होंने सभी पंचायत के अध्यक्ष व सचिव को समय पर अधिक संख्या में लोगों को ले जाने का दायित्व सौंपा है।

उन्होंने बताया कि भोगनाडीह जाने के लिए सभी कार्यकर्ता 10 बजे तक ईमली चौक पर पहुंचेंगे व वहां से एक साथ भोगनाडीह के लिए रवाना हो जाएंगे।

मौके पर प्रखंड सचिव मो शाहबाज, जिला सचिव सुरेश टुडू, पंसस जितेंद्र यादव, महेश साह, अब्दुल रहमान, दिनेश कर्मकार, फागु मंडल, अब्दुल रहीम, समशेर मोमिन, वसीम अकरम, राजेश यादव, इस्लाम शेख, नजरूल हक, समीर दास, भादो सोरेन, संदीप भगत, गौतम पंडित, सुनील टुडू व अन्य थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment