संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे से लटका शव बरामद, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे से लटका शव बरामद, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
Views: 772
0 0
Read Time:5 Minute, 21 Second
संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे से लटका शव बरामद, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

बरहरवा (राजमहल थाना क्षेत्र)।
राजमहल थाना अंतर्गत पंचकठिया, सरकंडा गांव में शनिवार देर शाम एक 19 वर्षीय विवाहिता महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान राजू यादव की पत्नी रूबी देवी (उम्र 19 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। शव को अनुमंडल अस्पताल भेजा गया, जहां रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे रूबी देवी अपने छोटे बच्चे के साथ अपने कमरे में चली गई थी। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली, तो पति राजू यादव और उसके सास-ससुर ने कमरे में जाकर देखा, तो रूबी देवी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया।

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राजमहल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक रूप से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है।

मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है। मृतका के पिता प्रदीप यादव, जो कि बिहार के कटिहार जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र स्थित रामचंद्रपुर गांव निवासी हैं, ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर मार डाला है।

रूबी देवी के मामा, मां, भाई और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि घटना से एक दिन पहले भी रूबी की अपने पति राजू यादव और सास-ससुर से किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे राजू यादव ने फोन कर सूचना दी कि रूबी ने फांसी लगा ली है। लेकिन इसके बाद उसने फोन काट दिया और पुनः कोई संपर्क नहीं किया। जब परिजनों ने दोबारा कॉल करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला।

मायके पक्ष का यह भी आरोप है कि रूबी देवी को मारकर फांसी पर लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। परिजनों ने दावा किया कि अगर समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती, तो शायद साक्ष्य भी मिटा दिए जाते।

घटना के बाद से राजू यादव, उसकी मां और पिता फरार हैं, जिससे मामला और भी संदेहास्पद बन गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार परिजनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई नंदी कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और मौके से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता प्रदीप यादव की ओर से राजू यादव, उसकी मां और पिता के खिलाफ लिखित आवेदन की प्रक्रिया जारी है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

मृतका रूबी देवी की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। वह महज एक साल की विवाहिता थी और उसका चार महीने का एक बेटा भी है। अब उसका बच्चा मां की ममता से वंचित हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि रूबी एक शांत स्वभाव की लड़की थी और वह कभी भी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। वहीं स्थानीय लोगों ने भी ससुराल वालों पर शक जताया है।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या है या हत्या। वर्तमान में पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment