Views: 201
0 0
रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण मनाने को लेकर किया गया फ्लैग मार्च, पुलिस अलर्ट मोड में

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण मनाने को लेकर किया गया फ्लैग मार्च, पुलिस अलर्ट मोड में

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। रामनवमी के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस के आलाधिकारी संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शनिवार को एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न कराने को लेकर बिशुनपुरा…

रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण मनाने को लेकर किया गया फ्लैग मार्च, पुलिस अलर्ट मोड में
Read Time:3 Minute, 23 Second
रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण मनाने को लेकर किया गया फ्लैग मार्च, पुलिस अलर्ट मोड में

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। रामनवमी के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस के आलाधिकारी संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शनिवार को एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न कराने को लेकर बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।


फ्लैग मार्च बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में पतिहारी, हुरही, पिपरीकला बाजार, कमता, कोचेया चौराहा, गांधी चौक, चक चक मोड़ टेंपू स्टैंड, नई बाजार बिशुनपुरा, ग्रामीण बैंक मोड़, ब्लॉक मोड़ होते हुए थाना परिसर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने की अपील की गई। असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों को सबक सिखाने की नीयत से निकाले गए फ्लैग मार्च में सशस्त्र जवान सड़क पर कतारबद्ध होकर चल रहे थे।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि रामनवमी पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर इलाके में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी निगाह है एवं जगह जगह ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।


किसी भी तरह की अफवाह या उन्माद फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए भारी संख्या में जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं इलाके में पुलिस गस्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण व सद्भाव के साथ पर्व को मनाने की अपील की।
पुलिस ने अपील की कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहारों का आनंद लें।

फ्लैग मार्च में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार, बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह, श्री बंशीधर नगर महिला थाना प्रभारी रूक्मणी कुमारी, श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports