Views: 414
0 0
अस्पताल में बेड की कमी से मरीज परेशान, उल्टी-दस्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

अस्पताल में बेड की कमी से मरीज परेशान, उल्टी-दस्त के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

बरहरवा। मौसम में बदलाव होने से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार होने लगे है। इसके चलते लोगो को उल्टी व दस्त हो रहे है। शनिवार को सदर अस्पताल में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे सिर्फ तीन घन्टे में उल्टी व दस्त के सात मरीज भर्ती किया गया। लेकिन अस्पताल में पहले से ही सभी…

अस्पताल में बेड की कमी से मरीज परेशान, उल्टी-दस्त के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई
Read Time:3 Minute, 16 Second
अस्पताल में बेड की कमी से मरीज परेशान, उल्टी-दस्त के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई


बरहरवा। मौसम में बदलाव होने से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार होने लगे है। इसके चलते लोगो को उल्टी व दस्त हो रहे है। शनिवार को सदर अस्पताल में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे सिर्फ तीन घन्टे में उल्टी व दस्त के सात मरीज भर्ती किया गया। लेकिन अस्पताल में पहले से ही सभी बेड फुल है। इसके चलते मरीज को कुर्सी में खून व स्लाइन चढ़ाना पड़ रहा है।

इसमे थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चा बरहेट बाजार के ओमियो देवनाथ का 12 वर्षीय पुत्र विराट देवनाथ कुर्सी पर लेटाकर खून चढ़ाया जा रहा है। उसकी माँ ने बताया कि वे अपने पुत्र को लेकर सुबह नौ बजे अस्पताल पहुचे। लेकिन एक भी बेड खाली नही मिला। इसके चलते किसी तरह कुर्सी पर ही खून चढ़ाना पड़ रहा है। वही सकरोगढ के मो. हाफिज महफूज अंसारी(18) को दस्त होने पर भर्ती किया गया। हालांकि बेड नही मिलने पर कुर्सी पर ही स्लाइन चढ़ाना पड़ रहा है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार इनदिनों अस्पताल में मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसमे अधिकतर उल्टी-दस्त के ज्यादा मरीज भर्ती किया जा रहा है। इधर मरीजो की संख्या बढ़ने से बेड की किल्लत हो गई है। इससे मरीज को काफी परेशानी हो रही है। मरीज को बेड नही मिलने से इधर उधर भटकना पड़ रहा है। लेकिन अस्पताल प्रबंधक द्वारा कोई बेड की कोई अतिरिक्त व्यवस्था नही की गई है। इसे लेकर मरीज परेशान है

इधर डॉक्टर डॉ. मोहन मुर्मू ने बताया कि बरसात के मौसम में लोग मौसमी बीमारी के साथ उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे है। ऐसे में लोगो को पीने के पानी पर खास ध्यान देना चाहिए। बरसात व बढ़ के चलते ज्यादातर घरों का पानी दूषित हो जाता है। इसके चलते लोग अधिक बीमार पड़ रहा है।

मरीज बढ़ने से साफ-सफाई व्यवस्था चरमराई


सदर अस्पताल में मरीज बढ़ने के साथ साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अस्पताल के वार्ड से लेकर शौचालय तक गंदगी पसरा हुआ है। सामान्य वार्ड के पीछे बार्न वार्ड के पास नाली में दुर्गंध फैली है ऐसे में मरीजो को काफी परेशानी हो रही है।

क्या कहते है सीएस


अस्पताल में मरीजो की सुविधा का खयाल रखा जा रहा है। वही मरीजो के लिए बेड का व्यवस्था की जा रही है। इसे लेकर बेड बढ़ाया जाएगा

डॉ. पीके संथालिया
सीएस, साहिबगंज।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports