बरहरवा । बरहेट रविवार को नव भारत साक्षरता मिशन के तहत प्रखंड क्षेत्र मे कुल 123 परिक्षा केंद्रों में नव साक्षर बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक आकलन परिक्षा में 15 वर्ष के आयु वर्ग के ऊपर लोगों ने भाग लिया.
वहीँ इस परिक्षा के प्रभारी बीपीओ सुनील कुमार टुडू थे.
इस सम्बंध में बीपीओ सुनील कुमार टुडू ने बताया कि ये परीक्षा उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नव साक्षरो के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक आकलन परिक्षा के आयोजन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान द्वारा किया गया है.
जिसमें 15 वर्ष के अधिक उम्र के वैसे लोग शामिल हुए हैं जो किसी कारण वश अशिक्षित रह गए हो अथवा स्कूलि शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात किसी प्रकार का प्रमाण पत्र नहीं है. या फिर वैसे व्यस्क जो पढ़ना लिखना,हिसाब-किताब आता है लेकिन प्रमाण पत्र नहीं है।
इसके अलावा जेएसपीएलएस के नव साक्षर महिलाएं ,विद्यालय प्रबंध समिति के नव साक्षर सदस्य, माता समिति के सदस्य, रसोइया, मनरेगा आदि के नव साक्षर लोगों ने भाग लिया.
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,