घाघरा प्रखंड सभागार में तीन दिवसीय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ

घाघरा प्रखंड सभागार में तीन दिवसीय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ
Views: 119
0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second
घाघरा प्रखंड सभागार में तीन दिवसीय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ

घाघरा(गुमला):- घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में पंचायत स्तरीय स्थाई समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ दिनेश कुमार सहित वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत के प्रशासनिक और विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि पंचायत स्थाई समितियां ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और उनके कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण आवश्यक है। आप सभी प्रशिक्षण ईमानदारी पूर्वक कर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को उससे लाभान्वित करें।

वही जेआईटीएम संस्था के प्रशिक्षक अरुण पांडे और सौम्या पाल ने पंचायत की भूमिका और जिम्मेदारियां,सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन,वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शिता,जल संरक्षण एवं स्वच्छता,महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समावेशन सहित कई बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया।

साथ ही बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पंचायत में अधिक कुशलता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने में सहायता मिलेगी। ताकि क्षेत्र के समग्र विकास में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सके।

मौके पर बीपीआरओ शंकर साहू, कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार, मुखिया विनीता कुमारी,अंगनी उरांव,सोमारी देवी,यसमुनि देवी,चांदनी उरांव,राजेश बड़ाइक,अजीत मनी पाठक सहित कई मुखिया पंचायत सचिव वार्ड सदस्य स्थाई समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment