Views: 450
0 0
सीतापहाड़ मिशन में धूमधाम से मना हेलमेल पर्व, भक्तों ने गूंज

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

सीतापहाड़ मिशन में धूमधाम से मना हेलमेल पर्व, भक्तों ने गूंजाया “जय जग माता मरियम”

बरहरवा। सीतापहाड़ स्थित कैथोलिक चर्च के गांधी जयंती मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को माता मरियम हेलमेल पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में रायगंज डायसिस, असनसोल डायसिस, दुमका डायसिस, असम, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से माता मरियम के भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भक्ति जुलूस और मिस्सा…

सीतापहाड़ मिशन में धूमधाम से मना हेलमेल पर्व, भक्तों ने गूंजाया "जय जग माता मरियम"
Read Time:3 Minute, 46 Second
सीतापहाड़ मिशन में धूमधाम से मना हेलमेल पर्व, भक्तों ने गूंजाया "जय जग माता मरियम"

बरहरवा। सीतापहाड़ स्थित कैथोलिक चर्च के गांधी जयंती मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को माता मरियम हेलमेल पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में रायगंज डायसिस, असनसोल डायसिस, दुमका डायसिस, असम, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से माता मरियम के भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

भक्ति जुलूस और मिस्सा पूजा का आयोजन

पर्व की शुरुआत सुबह 8 बजे चर्च के पास स्थापित माता मरियम की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक प्रार्थना से हुई। इसके बाद भक्तों ने माता मरियम की प्रतिमा को कंधे पर उठाकर धार्मिक जुलूस के रूप में गांधी जयंती मध्य विद्यालय के पास बने भव्य पंडाल और मिस्सा पूजा बेदी तक पहुंचाया। इस विशेष मिस्सा पूजा का नेतृत्व चर्च के बड़े फादर ख्रिसिस्तोम हेम्ब्रम ने किया, जिसमें 30 अतिथि फादर शामिल हुए।

इस दौरान आठगामा के विश्वासियों ने सम्मानपूर्वक बाइबल को मिस्सा पूजा बेदी तक पहुंचाया। बाइबल का दो पाठ पढ़ा गया, जिसके बाद फादर टोम ने उपदेश देते हुए माता मरियम के जीवन, उनके पवित्रता और प्रभु येशु के जन्म में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने माता मरियम को पवित्र माता के रूप में चुना, जिनके माध्यम से प्रभु येशु का जन्म हुआ।

माता मरियम की महिमा में भक्तिमय माहौल

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने “जय जग माता मरियम की बोलो जय जय”, “जननी जग माता मरियम की बोलो जय जय” जैसे भक्ति गीतों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। फादर ने बताया कि बाइबल के नये नियम में मति, मरकुश, योहन, लूकाश, संत पैलुस की चिट्ठी और सोदोर पुथी में कुल 19 बार माता मरियम का उल्लेख मिलता है।

फादर ने यह भी बताया कि माता मरियम ने विश्वासियों से कहा था कि जो कुछ भी प्रभु येशु कहें, उसे वैसे ही करना चाहिए। श्रद्धालुओं ने माता मरियम से प्रार्थना कर अपने दुखों के दूर होने और मन्नतें पूरी होने की कामना की।

धार्मिक गीत और अतिथि फादरों की उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय गीतों का संचालन मेरी मुर्मू, स्टेलिना बेसरा और मीनु सरोज मुर्मू के नेतृत्व में हुआ। समारोह में शामिल अतिथि फादरों में फादर नवोर, फादर अब्राहम, फादर प्रमोद, फादर सिमोन मुर्मू, फादर प्रकाश, फादर मनोज, फादर कर्टर, फादर मथियस, फादर विक्टर, फादर अगस्टिन, फादर समीर तिग्गा, लाउस हांसदा, मनोज टुडू, माटिलदा, स्नेहलता, संटु हांसदा समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports