Views: 346
0 0
घाघरा के बड़काडीह में 251 महिलाओं व बच्चों ने निकाली भव्य

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

घाघरा के बड़काडीह में 251 महिलाओं व बच्चों ने निकाली भव्य कलश यात्रा

घाघरा (गुमला)। चैत मास की पंचमी तिथि पर घाघरा प्रखंड के बड़काडीह स्थित शिव मंदिर से पारंपरिक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 251 महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर एनएच मार्ग से होते हुए कस्पोडिया मोड़ और फिर गुड़गुड़ चुआं पहुंची, जहां आचार्य अकज कुमार पांडेय…

घाघरा के बड़काडीह में 251 महिलाओं व बच्चों ने निकाली भव्य कलश यात्रा
Read Time:1 Minute, 12 Second
घाघरा के बड़काडीह में 251 महिलाओं व बच्चों ने निकाली भव्य कलश यात्रा

घाघरा (गुमला)। चैत मास की पंचमी तिथि पर घाघरा प्रखंड के बड़काडीह स्थित शिव मंदिर से पारंपरिक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 251 महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर एनएच मार्ग से होते हुए कस्पोडिया मोड़ और फिर गुड़गुड़ चुआं पहुंची, जहां आचार्य अकज कुमार पांडेय के मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक जल भराई कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कलशधारी महिलाएं जल लेकर पुनः शिव मंदिर पहुंचीं, जहां पूरे श्रद्धा भाव से वैदिक पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान भक्तों ने भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। शाम को पूजा समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports