Views: 172
0 0
समूह से जुड़कर महिला बने आत्मनिर्भर:सांसद सुखदेव भगत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

समूह से जुड़कर महिला बने आत्मनिर्भर:सांसद सुखदेव भगत

प्रेम कुमार साहू , घाघरा के जलका रोड में महिला विकास मंडल घाघरा का 17 वाँ वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित स्थानीय सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि उन्होंने सत्र में सरना धर्म कोड एवं गुमला को रेल लाइन से जोड़े जाने की बात रखी। उन्होंने महिलाओं को…

समूह से जुड़कर महिला बने आत्मनिर्भर:सांसद सुखदेव भगत
Read Time:3 Minute, 3 Second

प्रेम कुमार साहू ,

समूह से जुड़कर महिला बने आत्मनिर्भर:सांसद सुखदेव भगत

घाघरा के जलका रोड में महिला विकास मंडल घाघरा का 17 वाँ वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित स्थानीय सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि उन्होंने सत्र में सरना धर्म कोड एवं गुमला को रेल लाइन से जोड़े जाने की बात रखी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं जीविका से जोड़ने के बावत नए महिला मंडल का गठन करने एवं उन्हें क्रेडिट लिंकेज करा प्रत्येक महिला मंडल को एक लाख रुपये दिलाने का भरोशा दिलाया।

उन्होंने बर्तमान समय मे मड़ुआ की खेती करने की नसीहत दी, इस बावत उन्होंने कहा कि मडुवा से बने विभिन्न सामग्री की मांग देश विदेशों में होने एवं मडुवा की मांग ब्यापक पैमाने पर होने की बात कही। पुस्तैनी चीजों की उपयोग फिर से हो रहा है। पहले हमलोग नागड़ा माटी का उपयोग करते थे उसी को ऊंची कीमत पर कई कंपनियां मुल्तानी मिट्टी के नाम से बेच रही है।

समूह से जुड़कर महिला बने आत्मनिर्भर:सांसद सुखदेव भगत

उन्होंने अंधविश्वास जैसे डाइन बिसाही पर कहा कि विधवा एवं कमजोर लोगों को इससे जोड़ा जाता है, खासकर अपने संबंधी ही उनकी संपत्ति एवं जमीन हड़पने को लेकर ऐसा नाम दिया जाता है। उन्होंने शराब से दूरी बनाने की बात भी कही।


इससे पूर्व महिला विकास मंडल की अध्यक्ष संतोषी देवी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बताया कि बर्तमान में प्रखंड के 120 गांव में 1179 महिला मंडल संचालित है। जो गॉव के विकास के लिए सरकारी विभागों, बैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों, बैंक सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़कर विकास की ओर अग्रसर है।

संतोषी ने महिला विकास मंडल द्वारा विकास के लिए बनाए गए कार्ययोजना को पढ़कर सुनाया। मौके पर महिला मंडल द्वारा लगाए गये विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण सांसद सुखदेव भगत ने किया।

इस अवसर पर जिप सदस्य सतवंती देवी, प्रखंड प्रमुख सविता देवी, बीडीओ दिनेश कुमार, अरुण पांडेय, अगस्तीन महेश कुजूर, अनिरुद्ध चौबे, अलका कुमारी, अभिनंदन, जितेंद्र, रोशन, चंचल सहित विभिन्न गांव से हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed