Views: 307
0 0
आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास, आयरन गेट में अंदर से लगे ताला नही तोड़ पाए चोर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास, आयरन गेट में अंदर से लगे ताला नही तोड़ पाए चोर

बरहरवा।तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाकुडी के सोनार दुकान में चोरी की घटना को अंजाम नही दे पाए चोर, आयरन गेट लगी होने के कारण बची दुकान।मिली जानकारी के अनुसार बाकुडी के मुख्य बाजार में स्थित विकास स्वर्णकार के आभूषण दुकान में बीते रात्रि लगभग एक बजे आठ से दस की संख्या में चोरों ने दुकान…

आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास, आयरन गेट में अंदर से लगे ताला नही तोड़ पाए चोर
Read Time:4 Minute, 24 Second
आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास, आयरन गेट में अंदर से लगे ताला नही तोड़ पाए चोर

बरहरवा।तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाकुडी के सोनार दुकान में चोरी की घटना को अंजाम नही दे पाए चोर, आयरन गेट लगी होने के कारण बची दुकान।मिली जानकारी के अनुसार बाकुडी के मुख्य बाजार में स्थित विकास स्वर्णकार के आभूषण दुकान में बीते रात्रि लगभग एक बजे आठ से दस की संख्या में चोरों ने दुकान में चोरी करने का प्रयास किया।

लेकिन आयरन गेट में अंदर से लगे ताले को खोलने में सफल नही हो पाए जिससे लाखो का समान चोरी होने से बच गया।वही इस बारे विकास स्वर्णकार ने बताया कि रोजाना की तरह बीते शुक्रवार की संध्या वह अपनी जेवेलरी दुकान को बंद कर घर चले गए वही शनिवार की सुबह लगभग छह बजे उनकी मोबाइल में पास के ही एक व्यक्ति ने दुकान की शटर खुला होने की बात कही।

जिसपर उसने मौके पर पहुच कर देखा तो दुकान का शटर टेड़ी कर आधा खोल दिया गया था जबकि उसके अंदर के आयरन गेट के तीन ताले तोड़ दिए गए हैं वही उसने फ़ौरन इसकी सूचना तीनपहाड़ थाना पुलिस को दिया जिसपर थाना प्रभारी गुलशन गौरव मोके पर पहुच छानबीन किया और जेवेलरी दुकान के आस पास लगे सीसी फुटेज को इकठ्ठा कर छानबीन में जुटे हुए थे।

वही इस घटना के बाद तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के दुकानदारो में हड़कंप मचा हुआ है दुकानदारों का कहना है की चोरों ने जिस तरीके का इस्तेमाल कर इतनी आसानी से शटर को टेढ़ी कर ऊपर निकाल कर खोल दिया है।

इससे कोई भी दुकान अब सेफ नही है वह तो उसके दुकान के अंदर शटर के बाद भी एक आयरन गेट था एवं उसमें के सामने से लगे ताले को तो वे तोड़ चुके थे लेकिन अंदर से मोटे सिक्कड़ के साथ लगे ताले को वे तोड़ नही पाए जिससे चोरी करने में वह सफल नही हो पाए।

दुकान में चोरी करने के दरम्यान एक व्यक्ति को चोरों ने धमकाते हुए भगाया


वही दुकान की शटर को जब चोर ऊपर कर अंदर के ताले को तोड़ने में जुटे हुए थे उस समय पास का ही एक व्यक्ति घर जाने के दरम्यान चोरों से इतनी रातको दुकान में करने की बात कही तो चोरों ने उसे धमकाते हुए मौके से चले जाने को कहा।

जिससे वह व्यक्ति घर चला जाता हैं।वही अगर उसने ततपरता दिखाते हुए आस पड़ोस के लोगो को या थाना पुलिस को इसकी जानकारी देता तो पुलिस चोरों को दबोच सकती थी।

क्षेत्र में कोड़ा गैंग भी सक्रिय


क्षेत्र में इन दिनों कोड़ा गैंग आभूषण दुकान को लगातार निशाना बनाने की फिराक में है वही यह गैंग आठ से दस की संख्या में हथियार के साथ आधी रात्रि आभूषण दुकान को लूटने एवंम चोरी करने प पहुचता है।

बीते 29 जनवरी की रात्रि लगभग एक बजे तीनपहाड़ के भगत मोहल्ला स्थित एक आभूषण दुकान में दुकान में चोरी करने आठ से दस की संख्या में पहुचा था।

गैंग लेकिन आज पड़ोस के लोगो ने उन्हें मौके पर देख लिया था एवम थाना पुलिस पहुचने चोरी की घटना को अंजाम नही दे पाए थे।

वही पासके एक कपड़ा दुकान में लगे सीसी टीवी फुटेज में नकाब पॉश आठ से दस की संख्या में लोगो को आभूषण दुकान के पीछे की गेट की तरफ रेकी करते देखा गया था।

Loading

आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास, आयरन गेट में अंदर से लगे ताला नही तोड़ पाए चोर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports