मेलानी में तालीमी मुजाहिरा और इस्लाही मुवसरा प्रोग्राम का शानदार आयोजन

मेलानी में तालीमी मुजाहिरा और इस्लाही मुवसरा प्रोग्राम का शानदार आयोजन
Views: 2003
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second
मेलानी में तालीमी मुजाहिरा और इस्लाही मुवसरा प्रोग्राम का शानदार आयोजन

अमीन अंसारी

चान्हो। रविवार शाम अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन मेलानी के तत्वावधान में मदरसा इस्लामिया मेलानी में तालीमी मुजाहिरा और इस्लाही मुवसरा प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मदरसे के बच्चों ने अपने सालभर की तालीमी प्रगति को प्रस्तुत किया और विभिन्न शैक्षिक व इस्लाही कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया।

मेलानी में तालीमी मुजाहिरा और इस्लाही मुवसरा प्रोग्राम का शानदार आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा कुरान पाक की तिलावत से हुई, जिसके बाद नात, हदीस, सामाजिक व वैज्ञानिक विषयों पर तकरीर और कुरीतियों पर जागरूकता फैलाने वाले प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों के इस प्रयास को सराहते हुए अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन मेलानी की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

मेलानी में तालीमी मुजाहिरा और इस्लाही मुवसरा प्रोग्राम का शानदार आयोजन

इस अवसर पर मजदूर नेता सह जिला परिषद सदस्य अब्दुल्ला अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ कार्यक्रम के प्रवेक्षक मुफ्ती उजैर साहब, मुफ्ती असदुल्ला साहब, नात खानी के लिए सायर-ए-इस्लाम कारी सुल्तान साहब, मस्जिद-ए-तैय्यब के इमाम व मुवल्लिम मौलाना मुर्तजा साहब और गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मेलानी में तालीमी मुजाहिरा और इस्लाही मुवसरा प्रोग्राम का शानदार आयोजन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन बेहद सफल और प्रेरणादायक रहा। आयोजकों ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को जारी रखने पर जोर दिया, ताकि बच्चों को शिक्षा और इस्लाही संदेशों से अवगत कराया जा सके।

Loading

मेलानी में तालीमी मुजाहिरा और इस्लाही मुवसरा प्रोग्राम का शानदार आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment