Views: 395
0 0
घाघरा में पारिवारिक विवाद ने लिया भयानक रूप, पत्नी ने पति को टांगी से किया घायल, पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , , ,

घाघरा में पारिवारिक विवाद ने लिया भयानक रूप, पत्नी ने पति को टांगी से किया घायल, पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

घाघरा (गुमला): गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के नौनी ग्राम में एक पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। घरेलू कलह के चलते पत्नी धनमुनि देवी ने अपने पति जितिया उरांव पर टांगी से हमला कर दिया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में जितिया उरांव बुरी तरह झुलस गया। जब…

घाघरा में पारिवारिक विवाद ने लिया भयानक रूप, पत्नी ने पति को टांगी से किया घायल, पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
Read Time:2 Minute, 58 Second
घाघरा में पारिवारिक विवाद ने लिया भयानक रूप, पत्नी ने पति को टांगी से किया घायल, पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

घाघरा (गुमला): गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के नौनी ग्राम में एक पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। घरेलू कलह के चलते पत्नी धनमुनि देवी ने अपने पति जितिया उरांव पर टांगी से हमला कर दिया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में जितिया उरांव बुरी तरह झुलस गया। जब आग की लपटों से घिरा पति अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागा, तो पत्नी धनमुनि देवी भी उसकी चपेट में आ गई और हल्की रूप से झुलस गई। इस बीच, उनका दस माह का बेटा अंश भी आग की चपेट में आ गया।

घायल परिवार को भेजा गया सदर अस्पताल गुमला

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाया और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाघरा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पति, पत्नी और उनके दस माह के बच्चे अंश को गंभीर हालत में सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया।

घाघरा में पारिवारिक विवाद ने लिया भयानक रूप, पत्नी ने पति को टांगी से किया घायल, पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

खाने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद खाना बनाने को लेकर हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर धनमुनि देवी ने टांगी से अपने पति पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसने घर में सिंचाई के लिए रखे पेट्रोल को जितिया के ऊपर छिड़ककर आग लगा दी।

गुस्से में भूल गई अपने बच्चे का भी ख्याल

धनमुनि देवी इतनी गुस्से में थी कि उसने इस बात का भी ख्याल नहीं किया कि उसके इस कृत्य से उनका मासूम बच्चा भी झुलस सकता है। पति को आग की लपटों में देखकर जब वह बाहर भागी, तो खुद भी हल्की रूप से झुलस गई, जबकि उनके दस माह के बेटे अंश को भी गंभीर चोटें आईं।

गांव में मची अफरा-तफरी, पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को ही इस घटना की वजह बताया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धनमुनि देवी ने यह कदम अचानक गुस्से में उठाया या इसके पीछे कोई और वजह थी।

Loading

घाघरा में पारिवारिक विवाद ने लिया भयानक रूप, पत्नी ने पति को टांगी से किया घायल, पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports