Views: 241
0 0
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही से घाघरा प्रखंड मुख्यालय में प्रतिदिन हो रही है हजारों लीटर पानी की बर्बादी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही से घाघरा प्रखंड मुख्यालय में प्रतिदिन हो रही है हजारों लीटर पानी की बर्बादी

संवाददाता प्रेम कुमार साहू– घाघरा(गुमला):-पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिल रही है। मंगलवार को मध्याह्न के समय घंटो चाँदनी चौक स्थित बने पानी टंकी से पानी का बहाव होता रहा। पानी की मात्रा इतनी अधिक थी कि जलमीनार से निकलकर पानी नेतरहाट रोड से होते हुवे गुमला रोड एनएच स्थित चपका…

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही से घाघरा प्रखंड मुख्यालय में प्रतिदिन हो रही है हजारों लीटर पानी की बर्बादी
Read Time:1 Minute, 36 Second
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही से घाघरा प्रखंड मुख्यालय में प्रतिदिन हो रही है हजारों लीटर पानी की बर्बादी

संवाददाता प्रेम कुमार साहू

घाघरा(गुमला):-पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिल रही है। मंगलवार को मध्याह्न के समय घंटो चाँदनी चौक स्थित बने पानी टंकी से पानी का बहाव होता रहा।

पानी की मात्रा इतनी अधिक थी कि जलमीनार से निकलकर पानी नेतरहाट रोड से होते हुवे गुमला रोड एनएच स्थित चपका पंचायत के सीमान पर अवस्थित पुल से नीचे पानी का बहाव होता रहा,लेकिन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मियों ने इसे नजरअंदाज करते हुवे पानी बहते हुए छोड़ दिया।

सड़क बनी नाली, जल जमाव से सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ी

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता रजनीश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने मोबाइल रिसीव नही किया। बता दें कि हर घर नल जल योजना के तहत अब तक घाघरा पंचायत मुख्यालय के पचासों घरों तक कनेक्शन नही लग सका है। जिससे पेयजल की किल्लत घाघरा प्रखंड मुख्यालय वासियों को हो रही है। वहीं दूसरी ओर विभागीय लापरवाही का खामियाजा लोगों को उठानी पड़ रही है और हजारों लीटर पानी सड़को पर बर्बाद हो रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports