Views: 653
0 0
भवनाथपुर (गढ़वा) : सेल के प्रशासनिक भवन पर विस्थापित संघर्ष समिति द्वारा एकदिवसीय धारना में समर्थन देते विधायक अनंत प्रताप देव

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

भवनाथपुर (गढ़वा) : सेल के प्रशासनिक भवन पर विस्थापित संघर्ष समिति द्वारा एकदिवसीय धारना में समर्थन देते विधायक अनंत प्रताप देव

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट, भवनाथपुर(गढ़वा) :- सेल भवनाथपुर प्रबंधन द्वारा संचालित पांच दशक पूर्व स्थापित क्रशिंग प्लांट के ऑक्शन के पश्चात कटिंग किए जाने के विरोध में विस्थापित संघर्ष समिति द्वारा प्रशासनिक भवन पर दिए गए एकदिवसीय धारना में विधायक अनंत प्रताप देव ने समर्थन किया। धारना को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा…

भवनाथपुर (गढ़वा) : सेल के प्रशासनिक भवन पर विस्थापित संघर्ष समिति द्वारा एकदिवसीय धारना में समर्थन देते विधायक अनंत प्रताप देव
Read Time:3 Minute, 19 Second

भवनाथपुर (गढ़वा) : सेल के प्रशासनिक भवन पर विस्थापित संघर्ष समिति द्वारा एकदिवसीय धारना में समर्थन देते विधायक अनंत प्रताप देव

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

भवनाथपुर(गढ़वा) :- सेल भवनाथपुर प्रबंधन द्वारा संचालित पांच दशक पूर्व स्थापित क्रशिंग प्लांट के ऑक्शन के पश्चात कटिंग किए जाने के विरोध में विस्थापित संघर्ष समिति द्वारा प्रशासनिक भवन पर दिए गए एकदिवसीय धारना में विधायक अनंत प्रताप देव ने समर्थन किया।

धारना को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा भवनाथपुर में एशिया का सबसे बड़ा क्रशिंग प्लांट हमारे पिता सह स्वर्गीय विधायक शंकर प्रताप देव के सहयोग से स्थापित कराया गया था लेकिन आज सेल प्रबंधन उस क्रशिंग प्लांट को निलाम कर कटिंग कराने का काम शुरू किया है,जिसे किसी भी परिस्थिति में कटिंग नहीं होने दिया जाएगा।

हमारे पूर्वजों के निशानी है, जिस पर हजारों मजदूर परिवार आश्रीत है। कहा उपायुक्त, मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर कटिंग रोकने की मांग की है। कहा आवश्यकता पड़ने पर समिति के सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता करेंगे।

कहा हमने इसके पूर्व पावर प्लांट के लिए वर्तमान सह तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपने विधायक रहते हुए आधारशिला रखने का काम किया था,जिसे हर हाल में पुरा कराने का हरसंभव प्रयास करूंगा। कहा प्लांट का निलामि पांच साल पहले ही कर दिया गया था। आप सभी लोग जानते हैं कि तब विधायक कौन था।

 

इसके पूर्व विस्थापित संघर्ष समिति के सैकड़ों सदस्यों ने जुलूस निकाल कर प्रशासनिक भवन पर एकदिवसीय धारना दिया, तथा सेल प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की, तत्पश्चात उपमहाप्रबंधक को आठ सुत्री मांग पत्र सौंपा।

जिसमें तत्काल निलामि को रद्द करते हुए प्लांट कटिंग पर रोक लगाया जाए,रैयतौ के साथ पूर्व में किए गए वादों को पूरा करें, रैयतों के साथ किए जा रहे अन्याय को बंद किया जाए, सेल किसी भी काम को करने से पहले रैयतों व मजदूरों से वार्ता करे सहित मांग शामिल है।

इस अवसर पर विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र साह, संरक्षक शुशील कुमार चौबे,दिपक जयसवाल, नन्द लाल पाठक मुखिया सिंदुरिया, जयकुमार राम, सुरेश पासवान, अवधेश यादव,विगन साह सहित सैकड़ों विस्थापित व मजदूर उपस्थित थे।

Loading

भवनाथपुर (गढ़वा) : सेल के प्रशासनिक भवन पर विस्थापित संघर्ष समिति द्वारा एकदिवसीय धारना में समर्थन देते विधायक अनंत प्रताप देव

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports