प्रशासन गांव की ओर अभियान का अपर समाहर्ता ने बीडीओ-सीओ संग समीक्षा की

प्रशासन गांव की ओर अभियान का अपर समाहर्ता ने बीडीओ-सीओ संग समीक्षा की
Views: 117
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

प्रशासन गांव की ओर अभियान का अपर समाहर्ता ने बीडीओ-सीओ संग समीक्षा की

पलामू:- पलामू जिले में गुरुवार से प्रशासन गांव की ओर अभियान का शुभारंभ किया जाना है।इस अभियान को सभी प्रखंडों में सफलतापूर्वक आयोजित कराने को लेकर अभियान के नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने सभी बीडीओ-सीओ को वीसी के माध्यम से कई निर्देश दिये।

उन्होंने सभी से कहा कि यह अभियान 19 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक चलाया जाना है।उन्होंने कहा कि इस सुशासन सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आमजनों को दी जाने वाली सेवाओं में सुधार लाना और उनकी समस्याओं को दूर करना है।

इस अभियान को लेकर अपने यहां विशेष शिविर अयोजन करें।इसमें में जन शिकायतों,सीपी ग्राम पोर्टल व सरकारी सेवाओं से संबंधित मामलों का निस्तारण तथा सुशासन व जन शिकायतों के समाधान से जुड़ी सफलता की कहानियों का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

अपर समाहर्ता ने कहा कि 23 दिसंबर को जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन भी किया जायेगा।विदित हो कि प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग,भारत सरकार के निर्देश के आलोक में सुशासन सप्ताह 2024 अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत 19 से 24 दिसंबर तक सभी प्रखंडो में विशेष शिविर लगाया जाना है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment